एसबीआई एमएफ का एसबीआई सेंसेक्स ईटीएफ

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम के तहत एसबीआई सेंसेक्स ईटीएफ शुरू किया है।

अपडेटेड Feb 20, 2013 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम के तहत एसबीआई सेंसेक्स ईटीएफ शुरू किया है।

एसबीआई सेंसेक्स ईटीएफ एसबीआई म्यूचुअल फंड का पहला इक्विटी ईटीएफ है, जिसमें सेंसेक्स के शेयरों में निवेश किया जाएगा। एसबीआई सेंसेक्स ईटीएफ का एनएफओ 9 फरवरी को खुल गया है। स्कीम में न्यूनतम निवेश राशि 5000 रुपये है।

एसबीआई सेंसेक्स ईटीएफ में किए गए निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सीसीजी के तहत टैक्स छूट मिलेगी। टैक्स छूट सिर्फ नए निवेशकों को मिलेगी, जिनकी सालाना आमदनी 10 लाख रुपये से कम है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।