Get App

MV Electrosystems की शानदार शुरुआत, शेयर 22% बढ़त में लिस्ट

MV Electrosystems IPO Listing: MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स के प्रमोटर मोहित वोहरा, अमित धवन, सुमित धवन, राहुल धवन, सोनाली धवन, रामेंद्र प्रताप सिंह हैं। कंपनी रेलवे रोलिंग स्टॉक में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिकल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट के डिजाइन, डेवलपमेंट, असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 06, 2026 पर 11:30 AM
MV Electrosystems की शानदार शुरुआत, शेयर 22% बढ़त में लिस्ट
MV Electrosystems का ₹290 करोड़ का IPO 200.66 गुना भरा था।

MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स की 6 अगस्त को शेयर बाजार में शुरुआत शानदार रही। शेयर BSE और NSE पर 22 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम के साथ क्रमश: 519 और 520 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का 290 करोड़ रुपये का IPO 200.66 गुना भरा था। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 425 रुपये प्रति शेयर था।क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 96.13 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 397.99 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 218.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी रेलवे रोलिंग स्टॉक में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिकल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट के डिजाइन, डेवलपमेंट, असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। इनमें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए IGBT-बेस्ड 3-फेज ड्राइव प्रोपल्शन इक्विपमेंट, रेलवे कोच और EMU के लिए स्विचगियर पैनल, केबल प्रोटेक्शन और मैनेजमेंट प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स, सिस्टम और सब-सिस्टम शामिल हैं।

कंपनी इंटीग्रेटेड डिजाइन, प्रोडक्शन और क्वालिटी-टेस्टिंग प्रोसेस के जरिए काम करती है। यह इनोवेशन, प्रिसिजन इंजीनियरिंग और क्लाइंट-सेंट्रिक सॉल्यूशंस पर जोर देती है। MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स के प्रमोटर मोहित वोहरा, अमित धवन, सुमित धवन, राहुल धवन, सोनाली धवन, रामेंद्र प्रताप सिंह हैं।

कंपनी की वित्तीय सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें