Myntra की CEO नंदिता सिन्हा आने वाले कुछ हफ्तों में अपने पद से इस्तीफा देने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही Flipkart ग्रुप से भी बाहर हो जाएंगी। नंदिता सिन्हा 2013 से Flipkart ग्रुप का हिस्सा रही हैं, जो Walmart के मालिकाना हक में है।

Myntra की CEO नंदिता सिन्हा आने वाले कुछ हफ्तों में अपने पद से इस्तीफा देने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही Flipkart ग्रुप से भी बाहर हो जाएंगी। नंदिता सिन्हा 2013 से Flipkart ग्रुप का हिस्सा रही हैं, जो Walmart के मालिकाना हक में है।
नंदिता सिन्हा आगे क्या करेंगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। Flipkart के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए इसे बाजार की अटकलें बताया है।
नए CEO की तलाश शुरू
Myntra ने उनके रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू कर दी है। अगले कुछ दिनों में नए उम्मीदवार को फाइनल किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, Sharon Pais को इस पद के लिए प्रमोट किया जा सकता है। फिलहाल Flipkart Fashion की हेड हैं और पहले Myntra में चीफ बिजनेस ऑफिसर रह चुकी हैं।
IPO से पहले बड़ा बदलाव
सिन्हा का इस्तीफा ऐसे समय पर आ रहा है, जब Flipkart इस साल अपना IPO लाने की तैयारी कर रहा है। Myntra इस ग्रुप का अहम बिजनेस है और Amazon Fashion, AJIO, Nykaa Fashion और Meesho जैसे खिलाड़ियों के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
Myntra का बिजनेस कितना बड़ा है?
बेंगलुरु स्थित Myntra भारत का सबसे बड़ा फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। Flipkart ग्रुप की सबसे मुनाफे वाली यूनिट्स में से एक है।
FY25 में Myntra का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹6,042.7 करोड़ रहा। कंपनी का मुनाफा ₹548.3 करोड़ दर्ज किया गया।
नंदिता सिन्हा का सफर
नंदिता सिन्हा ने करीब 13 साल पहले Flipkart में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने फर्नीचर, कस्टमर एंगेजमेंट, हेल्थ और ब्यूटी जैसे कई सेगमेंट्स में काम किया।
2022 में उन्हें Myntra का CEO बनाया गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Flipkart Fashion की भी जिम्मेदारी संभाली। इसे बाद में Sharon Pais को सौंप दिया गया।
Myntra और Flipkart Fashion के जरिए Walmart भारत के करीब $21 अरब के फैशन ई-कॉमर्स बाजार का लगभग 50% हिस्सा कंट्रोल करता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।