Nalco Share Price: 28% चढ़ सकता है नाल्को का शेयर, एचएसबीसी ने दी खरीदने की सलाह

एचएसबीसी की नाल्को के शेयरों पर पॉजिटिव राय की कुछ वजहें हैं। इनमें पहला Guinea में बॉक्साइट के एक्सपोर्ट पर लगा प्रतिबंध है। Guinea दुनिया में बॉक्साइट का बड़ा उत्पादक है। वहां से सप्लाई घटने से इंटरेशनल मार्केट पर तुरंत दबाव बढ़ जाएगा। इसका असर दिखने लगा है

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 3:42 PM
10 जून को 3 बजे शेयर का भाव 1.88 फीसदी गिरकर 376.70 रुपये चल रहा था।

नाल्को के शेयरों पर 10 जून को भी दबाव दिखा। बीते 5 कारोबारी सत्रों में से 4 में यह शेयर गिरा है। इस दौरान यह करीब 15 फीसदी टूटा है। इस शेयर पर सिर्फ ब्रोकरेज फर्मों की राय पॉजिटिवि है। इनमें से एक एचएसबीसी है। उसने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इसके शेयर के लिए 490 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 10 जून को 3 बजे शेयर का भाव 1.88 फीसदी गिरकर 376.70 रुपये चल रहा था। इसका मतलब है कि यह शेयर यहां से करीब 28 फीसदी चढ़ सकता है।

HSBC की पॉजिटिव राय की वजहें

एचएसबीसी की नाल्को के शेयरों पर पॉजिटिव राय की कुछ वजहें हैं। इनमें पहला Guinea में बॉक्साइट के एक्सपोर्ट पर लगा प्रतिबंध है। Guinea दुनिया में बॉक्साइट का बड़ा उत्पादक है। वहां से सप्लाई घटने से इंटरेशनल मार्केट पर तुरंत दबाव बढ़ जाएगा। इसका असर दिखने लगा है। बॉक्साइट और एल्युमीना दोनों की कीमतें बढ़ी हैं। चूंकि नाल्को इन मैटेरियल्स का बड़ा उत्पादक है, जिससे कीमतों में उछाल का फायदा कंपनी को होगा। उसका रेवेन्यू और प्रॉफिट बढ़ेगा।


एल्युमीनियम की स्ट्रॉन्ग डिमांड

एचएसबीसी के मुताबिक, नाल्को की घरेलू एल्युमीनियम की कीमतें करीब 17 फीसदी चढ़ी हैं। इससे स्ट्रॉन्ग डिमांड का पता चलता है। कंपनी के पास भारत में प्राइसिंग पावर है, जिससे वह मौके का फायदा उठाने की स्थिति में है। कीमतों में शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव की संभावना के बावजूद नाल्को एल्युमीनियम और एल्युमीना पर दांव लगाने के लिए लिहाज से सही है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस स्टॉक की एंटरप्राइज वैल्यू EBITDA की 5.1 गुनी है। एचएसबीसी का मानना है कि यह अट्रैक्टिव है।

शेयर बाजार में आखिरी घंटे में मुनाफावसूली

शेयर बाजार में 10 जून को बड़ा उतारचढ़ाव दिखा। सुबह बाजार मजबूत खुले। लेकिन, कारोबार खत्म होने के ठीक पहले मुनाफावसूली ने बाजार पर दबाव बना दिया। निफ्टी और सेंसेक्स ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी। निफ्टी 0.13 फीसदी यानी 33 अंक की कमजोरी के साथ 23,210 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.06 फीसदी यानी 52 अंक की तेजी के साथ 73,974 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी गिरावट दिखी। यह हरे से लाल निशान में आ गया।

यह भी पढ़ें: ONGC या OIL India, किसमें निवेश करने से होगी मोटी कमाई? जानिए मॉर्गन स्टेनली का जवाब

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।