Naman In-Store IPO Listing: 40% प्रीमियम पर लिस्टिंग ने किया खुश, फिर लोअर सर्किट ने दिया तगड़ा झटका

Naman In-Store IPO Listing: नमन इन-स्टोर रिटेल फर्नीचर और फिटिंग्स कंपनी है। यह ऑफिसों, ब्यूटी सैलून्स, छोटे किचन, शैक्षणिक संस्थानों के लिए मॉड्यूलर किचन बनाती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और अब आज NSE SME पर इसकी एंट्री हुई है। कंपनी के कारोबारी सेहत की बात करें तो यह तेजी से मजबूत हुई है

अपडेटेड Apr 02, 2024 पर 4:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Naman In-Store IPO Listing: नमन इन-स्टोर का ₹25.35 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-27 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Naman In-Store IPO Listing: रिटेल फर्नीचर और फिटिंग्स कंपनी नमन इन-स्टोर (Naman In-Store) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 309 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 89 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 125.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 40 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Naman In-Store Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 118.75 रुपये (Naman In-Store Share Price) के लोअर सर्किट  पर आ गया  और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक पहले दिन 33.43 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Naman In-Store IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    नमन इन-स्टोर का ₹25.35 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-27 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 309.03 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 109.75 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 528.12 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 328.80 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 28.48 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी MIDC (महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के बूटीबोरी में लीज पर जमीन लेने और कंपनी के मौजूदा मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी को शिफ्ट करने, फैक्ट्री की बिल्डिंग बनाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


    Naman In-Store के बारे में

    वर्ष 2010 में बनी नमन इन-स्टोर रिटेल फर्नीचर और फिटिंग्स कंपनी है। यह ऑफिसों, ब्यूटी सैलून्स, छोटे किचन, शैक्षणिक संस्थानों के लिए मॉड्यूलर किचन बनाती है। इसकी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी महाराष्ट्र के वसई में है। इसके दो वेयरहाउस- एक महाराष्ट्र के कमन और एक बंगलुरु में है। इसके ग्राहकों की बात करें तो सितंबर 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में इसके 32 रिटेल कस्टमर्स और उनकी फ्रेंचाइजी और 4 इंडस्ट्रियल कस्टमर्स हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

    वित्त वर्ष 2021 में इसे 5.08 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 21.25 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2023 में रॉकेट की स्पीड से 3.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 234 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 149.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 6.19 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 79.30 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    India vs China: खत्म हुआ भारतीय शेयरों को खरीदने और चाइनीज शेयरों को बेचने की स्ट्रैटेजी का दौर?

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।