ट्रेडिंग की दुनिया में नेचुरल गैस के कई नाम हैं। इनमें नैटी, एनजी और गैस शामिल हैं। लेकिन, जाड़े के मौसम में नेचुरल गैस के लिए जिस नाम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है वह 'विडो मेकर' है। नैटी पर गलत दांव लगाने से भारी नुकसान होने की कई कहानियां हैं। दरअसल, कमोडिटीज प्राकृतिक संसाधन है, जिसे जमीन के अंदर से निकाला जाता है। प्राकृतिक गैस की डिमांड और सप्लाई में उतारचढ़ाव होता रहता है। यह उतारचढ़ाव अनुमानित रेंज में होता है। इसमें कमोडिटी साइकिल की बड़ी भूमिका होती है।
