Navin Fluorine के शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, Q3 के धमाकेदार रिजल्ट पर टूट पड़े निवेशक, अब क्या करें?

Navin Fluorine Share Price: दिसंबर तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बाद नवीन फ्लोरीन के शेयर आज रॉकेट बन गए और उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। अब आगे की बात करें तो इसे लेकर ब्रोकरेजेज का रुझान मिला-चुला है। चेक करें कि इसके शेयरों पर ब्रोकरेजेज की स्ट्रैटेजी क्या है और टारगेट प्राइस क्या है?

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
दिसंबर 2025 तिमाही में Navin Fluorine का शुद्ध मुनाफा 122% उछलकर ₹185 करोड़ और रेवेन्यू 47% बढ़कर ₹892 करोड़ पर पहुंच गया।

Navin Fluorine Share Price: स्पेशल्टी केमिकल्स कंपनी नवीन फ्लोरीन के शेयरों ने आज धमाल मचा दिया और शुरुआती कारोबार में ही उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इसके शेयरों को चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 के धमाकेदार कारोबारी नतीजे और इसके बाद कुछ ब्रोकरेजेज के टारगेट प्राइस बढ़ाने से सपोर्ट मिला। हालांकि इसके शेयरों की इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया तो इसकी तेजी गायब हो गई। आज बीएसई पर यह 4.12% की गिरावट के साथ ₹6330.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.42% उछलकर ₹6960.00 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। पिछले साल 3 मार्च 2025 को यह एक साल के निचले स्तर ₹3567.30 पर था। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 29 एनालिस्ट्स में से 21 ने इसे खरीदारी, तीन ने होल्ड और पांच ने सेल रेटिंग दी है।

कंपनी के कारोबारी नतीजे की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही में नवीन फ्लोरीन का शुद्ध मुनाफा 122% उछलकर ₹185 करोड़ और रेवेन्यू 47% बढ़कर ₹892 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 109% बढ़कर ₹308 करोड़ तो ऑपरेटिंग मार्जिन 24.3% से 34.5% पर पहुंच गया। स्पेशल्टी केमिकल्स सेगमेंट 60% उछलकर ₹354 करोड़, HPP (हाई परफॉरमेंस प्रोडक्ट्स) सेगमेंट 35% उछलकर ₹412 करोड़ और CDMO (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन) सेगमेंट 61% बढ़कर ₹127 करोड़ पर पहुंच गया।

Navin Fluorine Shares: क्या कहना है ब्रोकरेज फर्मों का

Jefferies


जेफरीज ने नवीन फ्लोरीन को खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹7,800 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 16% और शुद्ध मुनाफे में 14% की ग्रोथ इसके अनुमान से अधिक रही जिसे स्पेशल्टी केमिकल्स से अच्छा सपोर्ट मिला। जेफरीज का मानना है कि सीडीएमओ में मजबूत कॉन्ट्रैक्ट के साथ-साथ डेटा सेंटर कूलिंग प्रॉडक्ट और आर32 कैपेसिटी में तेजी के दम पर वित्त वर्ष 2027-2028 में इसकी मजबूत कमाई के आसार दिख रहे हैं। जेफरीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए इसके EPS (प्रति शेयर कमाई) के अनुमान को 9% और वित्त वर्ष 2028 के लिए 7% बढ़ा दिया।

Citi

ब्रोकरेज फर्म सिटी ने नवीन फ्लोरीन को सेल रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹5,500 पर फिक्स किया है। सिटी के मुताबिक ऑपरेटिंग मार्जिन में सालाना तेजी हाई ग्रास मार्जिन और ऑपरेटिंग लेवरेज के चलते आई। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि पिछले तीन साल में कंपनी ने आर31, एचएफओ, एग-केम जैसे कई प्रोजेक्ट्स चालू किए हैं जिससे वित्त वर्ष 2022 ते मुकाबले इसका ग्रास ब्लॉक 4 गुना से अधिक बढ़ गया। हालांकि सिटी का कहना है कि इसकी अधिकर पॉजिटिव बातें शेयरों की तेजी में शामिल हो चुकी है।

BSE Share Price: Q3 के धमाकेदार नतीजे, अब कितना चढ़ेगा शेयर, ब्रोकरेजेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।