Navin Fluorine Share Price: स्पेशल्टी केमिकल्स कंपनी नवीन फ्लोरीन के शेयरों ने आज धमाल मचा दिया और शुरुआती कारोबार में ही उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इसके शेयरों को चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 के धमाकेदार कारोबारी नतीजे और इसके बाद कुछ ब्रोकरेजेज के टारगेट प्राइस बढ़ाने से सपोर्ट मिला। हालांकि इसके शेयरों की इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया तो इसकी तेजी गायब हो गई। आज बीएसई पर यह 4.12% की गिरावट के साथ ₹6330.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.42% उछलकर ₹6960.00 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। पिछले साल 3 मार्च 2025 को यह एक साल के निचले स्तर ₹3567.30 पर था। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 29 एनालिस्ट्स में से 21 ने इसे खरीदारी, तीन ने होल्ड और पांच ने सेल रेटिंग दी है।
