Navin Fluorine share Price: प्रॉफिट में 107% उछाल से शेयरों को लगे पंख, 7 महीने में 43% भागा स्टॉक

Navin Fluorine share Price: जून तिमाही में Navin Fluorine का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 44.1 फीसदी बढ़कर 1,045.1 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान EBITDA 72.7 फीसदी बढ़कर 357 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिड्टा मार्जिन एक साल पहले के 28.5 फीसदी से बढ़कर 34.2 फीसदी हो गया

अपडेटेड Aug 06, 2026 पर 1:10 PM
12:30 बजे शेयर का प्राइस 11.54 फीसदी के उछाल के साथ 8,488 रुपये पर चल रहा था।

Navin Fluorine share Price: नवीन फ्लोरीन के शेयरों में 6 अगस्त को पंख लग गए। 12:30 बजे शेयर का प्राइस 11.54 फीसदी के उछाल के साथ 8,488 रुपये पर चल रहा था। यह शेयर का ऑल-टाइम हाई है। तेजी की वजह जून तिमाही में कंपनी का शानदार प्रदर्शन है। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा साल दर साल आधार पर 107.6 फीसदी बढ़कर 243.3 करोड़ रुपये हो गया।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 44 फीसदी बढ़ा

जून तिमाही में Navin Fluorine का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 44.1 फीसदी बढ़कर 1,045.1 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान EBITDA 72.7 फीसदी बढ़कर 357 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिड्टा मार्जिन एक साल पहले के 28.5 फीसदी से बढ़कर 34.2 फीसदी हो गया। जून तिमाही में कंपनी के बेहतर प्रदर्शन में स्ट्रॉन्ग वॉल्यूम, बेहतर रियलाइजेशन और सभी बिजनेसेज में अच्छी ग्रोथ का हाथ रहा।


90 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च को मंजूरी

कंपनी के बोर्ड ने 90 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure) के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी यह निवेश अपनी सूरत फैसिलिटी में करेगी। इससे कंपनी को लेबोरेट्री-स्टेज प्रोडक्ट्स को कमर्शियल क्वालिफिकेशन के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। इससे स्पेशियलाइज्ड फ्लोरोकेमिकल्स अप्लिकेशंस में कंपनी की मौजूदगी बढ़ेगी।

एसिड हाइड्रोफ्लोरिक (AHF) फैसिलिटी का विस्तार

कंपनी ने कहा है कि उसके हाई परफॉर्मेंस प्रोडक्ट्स (HPP) बिजनेसे को वॉल्यूम ग्रोथ और हायर रियलाइजेशन का फायदा मिला। साथ ही हाइड्रोफ्लोरोकार्बंस (HFCs) के लिए प्राइसिंग इनवायरमेंट भी फेवरेबल रहा। कंपनी मार्च में शुरू हुई अपनी एसिड हाइड्रोफ्लोरिक (AHF) फैसिलिटी का विस्तार कर रही है। साथ ही कंपनी इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में R32 की एडिशनल एचएफसी कपैसिटी को सालाना 15,000 टन कर रही है।

यूबीएस ने दिया 9000 रुपये का टारगेट प्राइस

UBS ने नवीन फ्लोरीन के शेयरों को खरीदने (Buy) की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि शेयर मौजूदा लेवल से 7 फीसदी चढ़ सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंपनी के लिए FY27 की शुरुआत अच्छी रही। सभी बिजनेसेज में अच्छी ग्रोथ दिखी।

यह भी पढ़ें: क्या दिसंबर में होम लोन और कार लोन महंगे हो जाएंगे? जानिए ICICI Bank ने क्या कहा है

जेफरीज ने दी शेयरों को खरीदने की सलाह

जेफरीज ने भी कंपनी के शेयरों को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 9,045 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से यह शेयर 7.5 फीसदी चढ़ सकता है। हालांकि, सिटी ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। हालांकि, उसने इसके लिए 7,200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से शेयर करीब 14 फीसदी गिर सकता है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।