Nazara Technologies का शेयर 15% भागा, अमेरिकी वेबसाइट के एसेट्स की खरीद से मिला बूस्ट

Nazara Technologies Stock Price: ट्रांजेक्शन करीब 11.6 करोड़ रुपये का एक ऑल कैश कंसीडरेशन है। यह डील अगले 30 दिनों में क्लोज होने की उम्मीद है। नजारा टेक्नोलोजिज की प्रमोटर Mitter Infotech LLP ने मई महीने के आखिर में ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 48.84 लाख इक्विटी शेयर प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट को बेचे थे। मार्च 2024 के आखिर तक प्रमोटर के पास 13.75% हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jun 06, 2024 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
Nazara Technologies का शेयर बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 714.15 रुपये पर खुला।

Nazara Technologies Share Price: नजारा टेक्नोलोजिज के शेयर में 6 जून को 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसकी सब्सिडियरी Absolute Sports ने अमेरिका की दिग्गज एंटरटेनमेंट कंटेंट वेबसाइट SoapCentral.Com के सभी एसेट्स खरीद लिए हैं। ट्रांजेक्शन करीब 11.6 करोड़ रुपये का एक ऑल कैश कंसीडरेशन है। यह डील अगले 30 दिनों में क्लोज होने की उम्मीद है। एब्सोल्यूट स्पोर्ट्स, Sportskeeda.com और ProFootballNetwork.com की पेरेंट कंपनी है।

Nazara Technologies का शेयर बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 714.15 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 17 प्रतिशत तक चढ़ा ओर 818 रुपये के हाई पर पहुंच गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 801.90 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 989.55 रुपये और निचला स्तर 590.85 रुपये है। एक दिन पहले 5 जून को नजारा टेक्नोलोजिज का शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

मई में प्रमोटर कंपनी ने बेचे थे 48.84 लाख शेयर


नजारा टेक्नोलोजिज की प्रमोटर Mitter Infotech LLP ने मई महीने के आखिर में ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 48.84 लाख इक्विटी शेयर प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट को बेचे थे। ये शेयर 6.38 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा था कि प्रमोटर्स का कंपनी पर नियंत्रण बरकरार रहेगा। मार्च 2024 के आखिर तक प्रमोटर Mitter Infotech LLP के पास नजारा टेक्नोलोजिज में 13.75% हिस्सेदारी थी।

NBCC ने भरी 8% तक की उड़ान, ₹491 करोड़ के ऑर्डर मिलने से शेयर पर टूटे निवेशक

मार्च तिमाही में नजारा टेक का मुनाफा घटा

नजारा टेक्नोलोजिज का शुद्ध मुनाफा मार्च 2024 तिमाही में घटकर 0.18 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले साल की समान तिमाही में 9.4 करोड़ रुपये था। यह गिरावट बंद हो चुके ऑपरेशंस की वजह से हुए लगभग 17 करोड़ रुपये के नुकसान के कारण आई। मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 8 प्रतिशत कम होकर 266 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध लाभ लगभग 90 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वर्ष की तुलना में 41% अधिक है। रेवेन्यू सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 1,138 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।