पब्लिक सेक्टर की कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC लिमिटेड ने 1:2 के अनुपात में शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। इसका मतलब यह है कि शेयरहोल्डर्स को रिकॉर्ड डेट के हिसाब से हर दो शेयरों के बदले एक शेयर मुफ्त मिलेगा। शेयरों के बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर 2024 तय की गई है। इसका मतलब है कि उन शेयरहोल्डर्स को ये बोनस शेयर मिलेंगे, जिनके पोर्टफोलियो में 6 अक्टूबर तक शेयर मौजूद होंगे।
