Get App

NBCC को मिला 101 करोड़ का नया ऑर्डर, 4 सालों में स्टॉक ने दिया 630% का तगड़ा रिटर्न

NBCC के शेयरों ने पिछले 6 महीने में 44 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 119 फीसदी की शानदार रैली आ चुकी है। पिछले एक साल में इसने 208 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में स्टॉक ने करीब 630 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2024 पर 3:28 PM
NBCC को मिला 101 करोड़ का नया ऑर्डर, 4 सालों में स्टॉक ने दिया 630% का तगड़ा रिटर्न
पब्लिक सेक्टर की कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को 101 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है।

NBCC india share price: पब्लिक सेक्टर की कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को 101 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बीच आज 30 सितंबर को कंपनी के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 178.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 32,130 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 209.75 रुपये और 52-वीक लो 56.86 रुपये है।

NBCC को हाल ही में मिले कई ऑर्डर

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से 101 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने आज सोमवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा, पिछले हफ्ते कंपनी को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नागपुर में अतिरिक्त इन्फ्रॉस्ट्रक्चर के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये का एक और कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

इससे पहले, एनबीसीसी की आर्म HSCC को बिहार के दरभंगा में एम्स अस्पताल स्थापित करने के लिए 1261 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। एनबीसीसी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि एचएससीसी (इंडिया) लिमिटेड, जो इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, को हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से दरभंगा में एम्स की स्थापना का काम मिला है। कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1261 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें