NCDEX पर इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट की भी होगी शुरुआत, Q3 में घाटा 5% बढ़ा

NCDEX में जून 2024 के आखिर तक NSE के पास 15% हिस्सेदारी थी। LIC और नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट के पास 11.10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में NCDEX को 11.88 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 9:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में एंट्री के लिए NCDEX का 400-600 करोड़ रुपये निवेश करने का प्लान है।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) ने इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में उतरने की घोषणा की है। इस फैसले को एक्सचेंज के बोर्ड ने 12 फरवरी 2025 को मंजूरी दी। NCDEX एक ऑनलाइन कमोडिटी एक्सचेंज है, जो एग्री और नॉन एग्री कमोडिटीज डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग की पेशकश करता है। NCDEX की ओर से जारी बयान में कहा गया है, बोर्ड मीटिंग में अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही और अप्रैल-दिसंबर 2024 की अवधि के लिए वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी गई।

साथ ही बोर्ड ने एक्सचेंज में इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट की शुरुआत को भी मंजूरी दे दी। इसके लिए 400-600 करोड़ रुपये निवेश करने का प्लान है। NCDEX ने बयान में आगे कहा कि एक्सचेंज को इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में एंट्री से फायदा होगा। इसकी वजह है कि यह सेगमेंट बहुत बड़ा है, बढ़ रहा है और NCDEX के लिए एग्री सेगमेंट से परे विविधता लाने का मौका प्रदान करता है। विविधता से एग्री सेगमेंट को भी महत्वपूर्ण तालमेल के माध्यम से फायदा होने की उम्मीद है।

दिसंबर तिमाही में घाटा और बढ़ा


एक दूसरे बयान के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में NCDEX को 11.88 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है। यह एक साल पहले के घाटे 11.26 करोड़ रुपये से 5.5 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 5 प्रतिशत घटकर 21.59 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2023 तिमाही में यह 22.71 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2024 तिमाही में कुल कंसोलिडेटेड खर्च 49 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए, जो एक साल पहले 47.74 करोड़ रुपये थे।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।