वैल्युएशन को लेकर बाजार में सतर्क रहने की जरुरत, अच्छे मॉनसून से रुरल डिमांड में आएगी तेजी:दिलीप भट्ट

दिलीप भट्ट ने आगे कहा कि रुरल डिमांड में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। क्योंकि महंगाई को लेकर थोड़ी चिंता कम हुई है। वहीं अच्छे मॉनसून से भी रुरल डिमांड में तेजी आ सकती है। साथ ही सरकार भी रुरल डिमांड पर अपना फोकस बढ़ा रही है

अपडेटेड Aug 31, 2024 पर 9:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिलीप भट्ट् का कहना है कि आगे रियल्टी सेक्टर की री-रेटिंग हो सकती है। लिहाजा इस सेक्टर पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

बाजार की आगे की चाल पर सीएनबीसी-आवाज के साथ बात करते हुए PADIGREE ADVISORY के फाउंडर दिलीप भट्ट का कहना है कि बाजार लगातार ऊपर की तरफ जा रहा है और नया हाई बना रहा है। पिछले 2-3 सालों से बाजार में पैसे का फ्लो काफी तगड़ा है। SIP के पैसे से बाजार को काफी सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि FIIs बाजार में कभी बिकवाली, कभी खरीदारी कर रहे हैं। फिलहाल जिस तरह बाजार का वैल्यूएशन नजर आ रहा है उससे कहना गलत नहीं होगा कि बाजार में थोड़ा सर्तक रहने चाहिए। बाजार में करेक्शन में खरीदारी करने की रणनीति बनाए। दिलीप ने यह भी कहा कि बाजार में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

डिस्क्रिशनरी खर्च बढ़ने से कंज्यूमर स्पेस को फायदा

दिलीप भट्ट ने आगे कहा कि रुरल डिमांड में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। क्योंकि महंगाई को लेकर थोड़ी चिंता कम हुई है। वहीं अच्छे मॉनसून से भी रुरल डिमांड में तेजी आ सकती है। साथ ही सरकार भी रुरल डिमांड पर अपना फोकस बढ़ा रही है। दिलीप भट्टा का कहना है कि इस सेक्टर में डिस्क्रिशनरी खर्च बढ़ने से कंज्यूमर स्पेस को फायदा मिलेगा। लिहाजा अगर इस सेक्टर पर फोकस करें तो कंज्यूमर स्टेपल्स से जुड़े शेयर काफी अच्छे लग रहे है। सेक्टर रोटेशन के तौर पर एफएमसीजी कंज्यूमर स्टेपल्स बहुत अच्छा रिटर्न दे सकता है। वहीं वाइट गुड्स सेगमेंट जो पिछले 3-4 सालों से दबाव में नजर आ रहा था उसमें भी यहां से तेजी आने की संभावना बन रही है। आनेवाले 2-3 तिमाहियों में ये दोनों सेक्टर ही अच्छा मोमेंटम देते नजर आ सकते है।


रियल्टी सेक्टर की री-रेटिंग हो सकती है

रियल एस्टेट स्पेस पर बात करते हुए दिलीप भट्ट ने कहा कि कई सालों से देखा है कि अगर स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है तो रियल एस्टेट सेक्टर में इसका रिफलेक्शन दिखाई देने लगता है। रियल एस्टेट प्रीमियम और मिडक्लास सेगमेंट में अच्छा मोमेंटम में है। रियल एस्टेट सेक्टर की तमाम कंपनियों के तिमाही नतीजों में कंपनियों के प्री-सेल्स नंबर में काफी मजबूत नजर आया है। वहीं कंपनियों के कैश फ्लो को लेकर भी सुधार देखने को मिल रहा है।

दिलीप भट्ट् का कहना है कि आगे रियल्टी सेक्टर की री-रेटिंग हो सकती है। लिहाजा इस सेक्टर पर नजर बनाए रखनी चाहिए। हालांकि आनेवाले तिमाहियों में इस सेक्टर में थोड़ी वौलेटिलिटी देखने को मिलेगी। लेकिन यह सेक्टर आगे अच्छे करती नजर आएगी।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।