Neochem Bio IPO Listing: स्पेशल्टी परफॉरमेंस केमिकल्स बनाने वाली नियोकेम बॉयो के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में NSE SME पर 10% से अधिक प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और इसे ओवरऑल 15 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹98 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹108.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 10.20% का लिस्टिंग गेन (Neochem Bio Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹113.40 (Neochem Bio Share Price) पर पहुंच गया। हल्की मुनाफावसूली के साथ दिन के आखिरी में यह ₹112.00 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 14.29% मुनाफे में हैं।
