Nestle India Q1 results: नेस्ले इंडिया ने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 48 फीसदी बढ़कर 958.7 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 6,378.2 करोड़ रुपये रहा। नतीजों का असर कंपनी के शेयरों पर दिखा। 11:45 बजे शेयर का प्राइस 3.32 फीसदी के उछाल के साथ 1500.60 रुपये चल रहा था।
बाजार के अनुमान से ज्यादा प्रॉफिट
Nestle India का जून तिमाही में स्टैंडएलोन आधार पर टैक्स के बाद प्रॉफिट 47.9 फीसदी बढ़कर 975.1 करोड़ रुपये रहा। यह बाजार की उम्मीद से काफी ज्यादा है। सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स ने प्रॉफिट 857 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। जून तिमाही में कंपनी की कुल सेल्स साल दर साल आधार पर 25.4 फीसदी बढ़कर 6,363.3 करोड़ रुपये हो गई। यह भी पोल में एनालिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा है। एनालिस्ट्स ने इसके 6,065 करोड़ रहने का अनुमान जताया था।
घरेलू सेल्स में 25 फीसदी का उछाल
जून तिमाही में कंपनी की घरेलू सेल्स 25 फीसदी बढ़ी। EBITDA मार्जिन 24.2 फीसदी रहा। कंपनी की प्रति शेयर अर्निंग्स 5.06 करोड़ रुपये रही। कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा कि जून तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन स्ट्रॉन्ग रहा। सेल्स में अच्छी ग्रोथ के साथ वॉल्यूम में भी अच्छा इजाफा देखने को मिला।
एक्सपोर्ट्स में 35.6 फीसदी इजाफा
उन्होंने कहा कि जून तिमाही में नेस्ले इंडिया का एक्सपोर्ट जियोपॉलिटिकल चैलेंजेज के बावजूद 35.6 फीसदी बढ़ा। कंपनी ने जून तिमाही में ऑपरेशनल कॉस्ट सेविंग्स पर भी फोकस बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कंपनी इंडिया में अपने ब्रांड्स पर निवेश बढ़ा रही है। जून तिमाही में विज्ञापन पर होने वाला खर्च साल दर साल आधार पर 40 फीसदी ज्यादा रहा। कंपनी के सभी चार प्रोडक्ट्स की ग्रोथ डबल डिजिट में रही।
इस साल 16 फीसदी चढ़ा है शेयर
नेस्ले इंडिया का शेयर इस साल अब तक 15.9 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी 50 में 7.5 फीसदी की गिरावट आई है। 22 जुलाई को शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दिखी। निफ्टी 0.65 फीसदी यानी 156 अंक गिरकर 24,031 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.76 फीसदी यानी 587 अंक की कमजोरी के साथ 76,881 पर था। बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स में भी गिरावट दिखी।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।