Stock market : दलाल स्ट्रीट पर बुल्स पूरी ताकत से दौड़ लगा रहे हैं। जिसके चलते बाजार लगातार छह हफ्तों से रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाता दिख रहा है। यह रैली शॉर्ट-कवरिंग के कारण आई रिकवरी के साथ आई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने नवंबर के शुरुआती दिनों के अपने नेट शॉर्ट्स को घटाकर 47,000 कॉन्ट्रैक्ट के आसपास कर लिया है। जबकि नवंबर के शुरुआत में ये 1,80,000 कॉन्ट्रैक्ट से ज्यादा के स्तर पर था। इस बदलाव से मार्केट सेंटीमेंट में पॉजिटिव बदलाव हुआ है।
