Get App

AI कंपनी के ब्लॉकबस्टर IPO से झूम उठे भारतीय एआई स्टॉक्स! E2E नेटवर्क्स और नेटवेब 9% तक चढ़े

AI Stocks Rally: एंथ्रोपिक के ब्लॉकबस्टर IPO और कोरवीव की मजबूत कमाई से ग्लोबल AI सेंटीमेंट में जबरदस्त उछाल आया है। इसके दम पर भारत में नेटवेब टेक्नोलॉजीज और E2E नेटवर्क्स जैसे शेयर 9% तक की छलांग लगा गए हैं। अमेरिका में एंथ्रोपिक के मेगा लिस्टिंग प्लान और ताइवान की दिग्गज कंपनी TSMC के बड़े निवेश से ग्लोबल AI सेंटीमेंट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 12:51 PM
AI कंपनी के ब्लॉकबस्टर IPO से झूम उठे भारतीय एआई स्टॉक्स! E2E नेटवर्क्स और नेटवेब 9% तक चढ़े
Claude चैटबॉट बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक का यह ब्लॉकबस्टर आईपीओ इसे 1.4 ट्रिलियन डॉलर तक के वैल्यूएशन पर ले जाएगा

AI Stocks Rally Due to Anthropic IPO: ग्लोबल AI सेंटीमेंट में आए जबरदस्त सुधार के बीच 11 नवंबर को भारत में AI से जुड़े शेयर 9% तक की छलांग लगा गए। अमेरिका में एंथ्रोपिक के ब्लॉकबस्टर आईपीओ और CoreWeave के शानदार अर्निंग ने दुनियाभर के बाजारों में निवेशकों का जोश हाई कर दिया है।

11 नवंबर को सुबह 12:30 बजे के आंकड़ों के अनुसार, नेटवेब टेक्नोलॉजीज के शेयर 7% की तेजी के साथ 4,108.6 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा, E2E नेटवर्क्स और ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयरों में 5% और 4.2% की बढ़त दर्ज की गई।

अन्य AI-संबंधित शेयरों में ब्लैक बॉक्स और अनंत राज में 9% और 4% की तेजी आई, जबकि Mtar Tech का स्टॉक 3% चढ़ गया। वहीं, पावर इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों जैसे हिटाची एनर्जी इंडिया, सीजी पावर और जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के शेयरों में क्रमशः 4.4%, 2.5% और 2.2% की बढ़त देखी गई।

एंथ्रोपिक का मेगा IPO और वैल्यूएशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें