सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार की चाल पकड़ने के लिए क्रूड पर फोकस रखें। भारतीय बाजार क्रूड की चाल से जुड़े हैं। बैंक निफ्टी ने कल नया शिखर छुआ था। बैंक निफ्टी ने फिर लीडरशिप दिखाई है। अब निफ्टी को IT और RIL से सपोर्ट की जरूरत है। आज के लिए ग्लोबल संकेत पॉजिटिव हैं। FIIs की बिकवाली जारी है क्योंकि पैसा चीन जा रहा है। अमेरिका में महंगाई के अहम आंकड़े आने वाले हैं। इन पर भी बाजार की नजरें लगी हुई हैं।
