उतार-चढ़ाव के बीच बाजार की चाल पूरी तरह से सपाट नजर आ रही है। 09:45 बजे के आसपास सेंसेक्स 12.89 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 62,583.57 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 11 अंक यानी 0.061 फीसदी की बढ़तके साथ 18,623.10 के स्तर पर दिख रहा है। ऐसे माहौल में आज निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 18674-18706 पर है। इसके बाद इसका दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 18748-18781/808 पर दिख रहा है।
वहीं, निफ्टी का पहला बेस 18674-18706 पर दिख रहा है। जबकि दूसरा बड़ा बेस 18748-18781/808 पर दिख रहा है। कल गिरावट में खरीदारी की रणनीति ठीक पड़ी। FIIs की इंडेक्स में खरीदारी जबकि कैश में बिकवाली जारी है। मासिक, वीकली डाटा के मुताबिक निफ्टी का बेस 18550-18400 पर दिख रहा है। 8700 पर PCR (पुट कॉल रेशियो) अब भी काफी नीचे है। 18706/674-18549-517, 18706 के ऊपर ही बड़ी तेजी संभव है। 18706 के ऊपर जाने पर 18748-781 के लेवल भी देखने को मिल सकते हैं।
बैंक निफ्टी में आज की रणनीति
बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रेजिस्टेंस 43780-43890 पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 44010-44240 पर है। बैंक निफ्टी का पहला बड़ा बेस 43481-43370 पर और दूसरा बड़ा बेस 42240-43070 पर है। कल गिरावट में खरीदारी की स्ट्रैटेजी सटीक पड़ी ऑप्शन के आंकड़े काफी मजबूत हैं। 43500-43000 की रेंज में काफी पुट राइटिंग देखने को मिली है। 44000 के जोन में रेजिस्टेंस संभव है। लॉन्ग रहें, गिरावट में खरीदारी की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।