Get App

NFP Sampoorna Foods IPO Listing: ₹55 के भाव पर जारी शेयरों की रेड एंट्री, काजू-बादाम कंपनी की ड्राई लिस्टिंग

NFP Sampoorna Foods IPO Listing: एनएफपी संपूर्ण फूड्स प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स के बिजनेस में है। यह कई ग्रेड्स के काजू के साथ-साथ सादा और भुने हुए बादाम और मखाना की बिक्री करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 25, 2026 पर 10:07 AM
NFP Sampoorna Foods IPO Listing: ₹55 के भाव पर जारी शेयरों की रेड एंट्री, काजू-बादाम कंपनी की ड्राई लिस्टिंग
NFP Sampoorna Foods IPO Listing: एनएफपी संपूर्ण फूड्स का ₹25 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-20 मई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

NFP Sampoorna Foods IPO Listing: काजू-बादाम की बिक्री करने वाली एनएफपी संपूर्ण फूड्स के शेयरों की आज NSE SME पर फीकी एंट्री हुई हैं। इसके आईपीओ को भी सुस्त रिस्पांस मिला था जोकि ओवरऑल डेढ़ गुना से अधिक भरा था लेकिन NII का हिस्सा आधा भी नहीं भर पाया था। इस आईपीओ के तहत ₹55 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹54.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 0.91% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹52.00 (NFP Sampoorna Foods Share Price)  पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 5.45% घाटे में हैं।

NFP Sampoorna Foods IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एनएफपी संपूर्ण फूड्स का ₹25 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-20 मई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला और हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा नहीं भर पाया। ओवरऑल यह 1.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.00 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.34 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.80 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 44.60 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹7.25 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹9.50 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

NFP Sampoorna Foods के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें