Raajmarg InvIT Listing: नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के स्पांसर वाली राजमार्ग इंफ्रा इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) की एनएसई पर आज 7% प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके ₹100 के भाव पर जारी हुए यूनिट ₹107 पर लिस्ट हुए। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 13 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। अब मार्केट में धांसू एंट्री ने भी निवेशकों को खुश कर दिया। हालांकि लिस्टिंग के बाद भाव थोड़े नरम पड़े जिससे खुशी थोड़ी फीकी हो गई। 7% प्रीमियम पर एंट्री के बाद यह ₹107.45 की ऊंचाई तक जाने के बाद यह फिसल गया और ₹105.30 (Raajmarg InvIT) तक आ गया। निचले स्तर पर रिकवरी के साथ यह थोड़ा ऊपर चढ़कर ₹107.00 पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 7% मुनाफे में हैं।
