Get App

हाइड्रोपावर से रिन्यूएबल एनर्जी की ओर बढ़ी यह सरकारी कंपनी, क्या शेयरों में दिखेगा एक्शन?

NHPC ने बीकानेर, राजस्थान में 300 MW सोलर प्रोजेक्ट की 107.14 MW क्षमता का कमर्शियल संचालन शुरू किया। यह प्रोजेक्ट कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी रणनीति का हिस्सा है और भारत के क्लीन एनर्जी टारगेट को समर्थन देगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 11:09 PM
हाइड्रोपावर से रिन्यूएबल एनर्जी की ओर बढ़ी यह सरकारी कंपनी, क्या शेयरों में दिखेगा एक्शन?
शुक्रवार को BSE पर NHPC के शेयर ₹84.19 पर बंद हुए।

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख हाइड्रोपावर कंपनी NHPC Ltd ने राजस्थान के बीकानेर स्थित कर्णीसार में 300 मेगावाट क्षमता वाली सोलर फोटोवोल्टिक (PV) प्रोजेक्ट के तहत 107.14 मेगावाट की कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत कर दी है। यह आंशिक परिचालन 12 अप्रैल 2025 से प्रभावी हुआ, जो 10 अप्रैल को सफल परीक्षणों के बाद शुरू किया गया।

यह प्रोजेक्ट NHPC के एनर्जी पोर्टफोलियो में विविधता लाने की दिशा में काफी अहम कदम है। अब अपनी पारंपरिक जलविद्युत क्षमताओं के साथ सौर ऊर्जा को भी सशक्त रूप से शामिल कर रही है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि शेष 193 मेगावाट क्षमता की वाणिज्यिक शुरुआत की तारीख उचित समय पर बताई जाएगी।

NHPC के सोलर प्रोजेक्ट की खासियत

राजस्थान का यह सोलर प्रोजेक्ट भारत के रिन्यूएबल एनर्जी टारगेट को साकार करने में मदद करेगी। इससे बीकानेर क्षेत्र में स्थानीय आर्थिक प्रगति को भी रफ्तार मिलेगी। इस पहल से देश के कार्बन उत्सर्जन को घटाने में भी उल्लेखनीय सहयोग मिलेगा, जो भारत की स्वच्छ ऊर्जा रणनीति के अनुरूप है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें