Nifty Outlook: निफ्टी ने मंगलवार को हरे निशान में सुधार शुरुआत की। लेकिन, पिछले सत्र के उलट इंडेक्स ज्यादातर समय सीमित दायरे में रहा। यह 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को कायम नहीं रख सका। निफ्टी ने लगातार दूसरे दिन इंट्राडे में इसे पार किया, लेकिन अंत में वापस गिरकर 103 अंकों की बढ़त के साथ 24,981 अंक पर बंद हुआ।
