Nifty 50 Stocks: इन छह शेयरों ने किया कमाल, सुस्त मार्केट में भी पहुंचे नई ऊंचाई पर

Nifty 50 Stocks: आज दिन भर की उठा-पटक के बाद निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड जोन में बंद हुआ। हालांकि इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो निफ्टी 50 के कुछ स्टॉक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गए तो कुछ इससे महज 2 फीसदी से भी कम दूर हैं। ओवरऑल बात करें तो निफ्टी 50 के 29 शेयर आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं और 21 फिसलकर रेड जोन में बंद हुए हैं

अपडेटेड May 11, 2023 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
Nifty 50 के 6 शेयर आज इंट्रा-डे में नई ऊंचाई पर पहुंचे तो 6 शेयर ऊंचाई के करीब पहुंच गए। (Image- Pexels)

Nifty 50 Stocks: आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty 50) में दिन भर की उठा-पटक रही। दिन के आखिरी में यह रेड जोन में बंद हुआ। हालांकि इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो निफ्टी 50 के कुछ स्टॉक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गए तो कुछ इससे महज 2 फीसदी से भी कम दूर हैं। ओवरऑल बात करें तो निफ्टी 50 पर 50 कंपनियों के शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से 29 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं और 21 फिसलकर रेड जोन में बंद हुए हैं। निफ्टी की बात करें तो आज यह ग्रीन जोन में 18,357.80 पर खुला था और दिन भर में इसने 18,389.70 का हाई और 18,270.40 लो बनाया था। उठा-पटक के बाद दिन के आखिरी में यह 18.10 प्वाइंट यानी 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 18,297.00 पर बंद हुआ। इसका अब तक रिकॉर्ड हाई 18,887.60 है।

Nifty 50 के ये शेयर पहुंचे नई ऊंचाई पर

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर आज एनएसई पर 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 4,540.40 रुपये पर बंद हुए हैं लेकिन इंट्रा-डे में यह 4,594.00 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की बात करें तो यह भी आज दिन के आखिरी में 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 372.05 रुपये पर बंद हुआ है लेकिन इंट्रा-डे में यह एक साल के हाई 374.90 रुपये पर पहुंचा था। ओएनजीसी (ONGC) के शेयर भी आज एक इंट्रा-डे में एक साल के हाई 168.65 रुपये पर पहुंच गए थे और आज यह 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 167 रुपये पर बंद हुआ है।


₹81 करोड़ के फर्जीवाड़े में फंसा Ashneer Grover और उनका परिवार, आठ धाराओं में एफआईआर दर्ज, ये है पूरा मामला

भारत पेट्रोलियम और ओएनजीसी के अलावा एक और सरकारी कंपनी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयर आज नई ऊंचाई पर पहुंचे। आज यह 0.30 फीसदी के उछाल के सात 248.40 रुपये पर बंद हुआ है और इंट्रा-डे में यह 249.20 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था। टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर आज इंट्रा-डे में एक साल के हाई 514.15 रुपये पर पहुंच गए थे लेकिन दिन के आखिरी में 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 511.95 रुपये पर बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयर आज 1.08 फीसदी के उछाल के साथ 7,827 रुपये पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह एक साल के हाई 7,855.80 रुपये पर पहुंचा था।

Mankind Pharma Share Price: लिस्टिंग के दो दिन बाद तगड़ी चोट, इस कारण 5% से अधिक टूट गए शेयर

ये स्टॉक्स पहुंचे हाई के करीब

टाटा ग्रुप के टाटा मोटर्स के अलावा एक और स्टॉक टाइटन भी नई ऊंचाई की तरफ बढ़ रहा है। टाटा मोटर्स तो आज एक साल के हाई के करीब पहुंच गया। वहीं टाइटन (Titan) रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच चुका है। पिछले साल 31 अक्टूबर 2022 को यह 2,791.00 रुपये के हाई पर पहुंचा था और आज यह इंट्रा-डे में 2765 रुपये तक पहुंचा था और दिन के आखिरी में 0.56 फीसदी की मजबूती के साथ 2,760.80 रुपये पर बंद हुआ। नेस्ले (Nestle) के शेयर कुछ दिन पहले 8 मई 2023 को एक साल के हाई 22,300 रुपये पर थे और अभी भी यह इसके करीब ही है। आज यह 0.23 फीसदी के उछाल के साथ 22,100 रुपये पर बंद हुआ है और इंट्रा-डे में यह 22,235 रुपये तक पहुंचा था। 8 मई को ही ब्रिटानिया (Britannia) का शेयर 4,700 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव सुस्त हुए लेकिन अभी भी यह इसके करीब ही है। आज यह 0.57 फीसदी के उछाल के साथ 4,631.05 रुपये पर बंद हुआ है जबकि इंट्रा-डे में 4,652 रुपये तक पहुंचा था।

Multibagger Stocks: इस होटल कंपनी ने तीन साल में चार गुना बढ़ा दिया पैसा, अब मुनाफे के लिए कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?

निफ्टी 50 की एक और सरकारी कंपनी एक साल के हाई के करीब पहुंच गई है। एनटीपीसी (NTPC) के शेयर पिछले साल 1 नवंबर 2022 को कई साल के हाई 182.95 रुपये पर पहुंचे थे और आज यह 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 179.30 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 180 रुपये तक पहुंचा था। निफ्टी 50 के दो बैंकिंग शेयर भी नई ऊंचाई की तरफ बढ़ रहे हैं। कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर पिछले साल 18 नवंबर 2022 को एक साल के हाई 1,997.55 रुपये पर थे और फिलहाल यह 1,964 रुपये पर है। आज इंट्रा-डे में यह 1,980 रुपये पर पहुंचा था। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर भी पिछले साल 30 नवंबर 2022 को 958.20 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे और आज इंट्रा-डे में यह इससे थोड़ी ही दूर 947 रुपये तक पहुंचा था। दिन के आखिरी में यह 939.65 रुपये पर बंद हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।