Nifty फिर पहुंचेगा 25000 पर, अगर पहुंचा इस लेवल के पार; इन दो स्टॉक्स पर एक्सपर्ट ने लगाया दांव

Nifty Strategy: निफ्टी लगातार दूसरे हफ्ते अपनी पुलबैक रैली को बढ़ाते हुए धीरे-धीरे ऊपर बढ़ रहा है। बैंक निफ्टी भी मजबूती से आगे बढ़ रहा है। जानिए कि निफ्टी और बैंक निफ्टी में आगे क्या रुझान है तो अगले कारोबारी हफ्ते किन दो स्टॉक्स पर दांव लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं तो कोलगेट, नावा और आदित्य इंफोटेक के लेकर क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए

अपडेटेड Apr 19, 2026 पर 9:08 AM
Story continues below Advertisement
फिलहाल Nifty के लिए 24,650–24,700 जोन अहम रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है और अगर 24,700 का लेवल पार हुआ तो यह 25,000 और फिर 25,200 की तरफ बढ़ सकता है। (File Photo- Pexels)

Nifty 50 Strategy: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 में तेजी के मौजूदा रुझान को देखते हुए एसबीआई सिक्योरिटीज के प्रमुख (टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च) सुदीप शाह का मानना है कि इसकी तेजी आगे भी बनी रह सकती है। सुदीप के मुताबिक फिलहाल निफ्टी के लिए 24,650–24,700 जोन अहम रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है और अगर 24,700 का लेवल पार हुआ तो यह 25,000 और फिर 25,200 की तरफ बढ़ सकता है। वहीं नीचे की तरफ बात करें तो निफ्टी के लिए 24,050–24,000 अहम सपोर्ट रेंज के तौर पर काम कर रहा है।

अब 14 दिग्गज बैंकों के निफ्टी इंडेक्स निफ्टी बैंक की बात करें तो इसके लिए 57,000–57,100 जोन अहम रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है। अगर बैंक निफ्टी 57,100 के ऊपर जाकर टिकता है तो शॉर्ट टर्म में यह 57,800 की तरफ बढ़ सकता है। नीचे की तरफ बात करें तो 55,800–55,700 रेंज मजबूत सपोर्ट के तौर पर काम कर रहा है।

अगले कारोबारी हफ्ते इन दो हफ्ते स्टॉक्स पर दांव

Avenue Supermarts (DMart)


मार्च के निचले स्तर से डीमार्ट के शेयरों ने शानदार वापसी की है और मजबूत बुलिश रुझान दिखाया है। ₹4,563–₹4,284 के हालिया कंसालिडेशन फेज हेल्दी बेस के तौर पर काम कर रहा है और अब मजबूत वॉल्यूम के साथ निर्णायक तौर पर यह ब्रेक आउट कर रहा है। बढ़ते एडीएक्स और बोलिंडग बैंड्स में विस्तार से इसके मोमेंटम की मजबूती और बुल्स के हिसाब से बढ़ती वोलोटैलिटी का संकेत मिल रहा है। ऐसे में सुदीप ने इसे ₹4,630-₹4,600 के जोन में ₹4,490 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की खरीदारी दी है। शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक ₹4,955 का लेवल छू सकता है।

CG Power and Industrial Solutions

सीजी पावर अपने पहले के स्विंग हाई ₹749 को तोड़कर बुलिश संकेत दिया है। मार्च के निचले स्तर से यह करीब 20% ऊपर चढ़ चुका है जिससे निचले स्तर पर मजबूत अकम्युलेशन के संकेत मिल रहे हैं। आरएसआई और एमएसीडी जैसे मोमेंटम इंडिकेटर्स से इसकी मजबूती का संकेत मिल रहा है। प्राइस स्ट्रक्चर में सुधार और इंडिकेटर से मजबूती पर नियर टर्म में इसकी तेजी का संकेत मिल रहा है। ऐसे में सुदीप ने इसे ₹776-₹770 के जोन में ₹750 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदने की सलाह दी है। शॉर्ट टर्म में यह शेयर ₹830 तक चढ़ सकता है।

Colgate, NAVA और Aditya Infotech पर ये है रुझान

Colgate Palmolive

30 मार्च को ₹1780 के निचे स्तर से करीब 18% की तेजी वापसी के बावजूद सुदीप का मानना है कि अभी इसमें ट्रेंड रिवर्सल को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। यह स्टॉक फिर से 20-, 50- और 100-दिनों के EMA के पार चला गया जिससे शॉर्ट से मीडियम टर्म स्ट्रक्चर में सुधार के संकेत मिल रहे हैं लेकिन 200-दिनों का ईएमए जोकि ₹2,190–₹2,200 जोन में है, अभी भी मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है। सुदीप के मुताबिक कोलगेट का शेयर इससे ऊपर निर्णायत तौर पर बंद होता है तो ट्रेंड रिवर्सल का अहम संकेत होगा और तब तक, मौजूदा तेजी का पीछा करने की बजाय ब्रेकआउट कंफर्मेशन का इंतजार करना ठीक रहेगा।

NAVA

नावा ने मजबूत मोमेंटम इंडिकेटर्स के दम पर डेली चार्ट पर होरिजंटल ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट किया है। आरएसआई मजबूत बना हुआ है तो एमएसीडी लाइन जीरो से ऊपर बना हुआ है और बढ़ रहा है। इन दोनों से नावा की बुलिश स्ट्रेंथ का संकेत मिल रहा है। सुदीप के मुताबिक जब तक यह शेयर ₹670-₹665 जोन के ऊपर बना हुआ है, इसमें तेजी का रुझान बना रहेगा।

Aditya Infotech

आदित्य इंफोटेक का शेयर लगातार हायर हाई-हायर लो बना रहा है और यह अहम मूविंग एवरेजेज के ऊपर बना हुआ है। हालांकि 84 के आरएसआई और 51 के आसपास एडीएक्स से इसके ओवरबॉट का संकेत भी मिल रहा है। ऐसे में नियर टर्म में हल्की उठा-पटक या कंसालिडेशन का दौर दिख सकता है।

Yes Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 45% बढ़ा, NPA में गिरावट, चढ़ सकता है शेयर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।