Get App

बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गज एक्सपर्ट्स के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

City Union Bank के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 175 के स्ट्राइक वाली कॉल 6.50 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 4.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 11:20 AM
बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गज एक्सपर्ट्स के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा
Happiest Minds Technologies पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 821 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

निफ्टी ने सिल्वर जुबली मनाई। इंडेक्स ने 25000 का पड़ाव पार किया। HDFC बैंक, मारुति सुजूकी, रिलायंस और पावरग्रिड ने बाजार में जोश भरा। बैंक निफ्टी भी ऊपर कारोबार करता नजर आया। मिडकैप, स्मॉलकैप फिर नए शिखर पर पहुंचते दिखे। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने सिटी यूनियन बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने क्रॉम्प्टन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए नालको पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने हैपिएस्ट माइंड टेक्नोलॉजी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः City Union Bank

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने City Union Bank स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 175 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 6.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Crompton

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Crompton पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Crompton में 470 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 490 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 462 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें