बाजार में दो दिन की सुस्ती के बाद रौनक लौटी। निफ्टी 19500 के करीब पहुंच गया। सेंसेक्स भी 400 अंक ऊपर चढ़ गया। रिलायंस, L&T, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयर बाजार में जोश भरते नजर आये। बैंक निफ्टी और मिडकैप में भी खरीदारी देखने को मिली। ऐसे बाजार में कमाई के लिए राजेश पालवीय ने बीईएल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने बजाज फाइनेंस में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने मैक्स फाइनेंशियल पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः BEL
राजेश पालवीय ने BEL के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 125 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 5.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8.50/9 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
शिवांगी सरडा ने Bajaj Finance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bajaj Finance में 7676 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 7960 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7510 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Max Finanacial
कविता जैन ने Max Finanacial पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Max Finanacial में 821 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 835/845 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 808 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः CIE Automotive India Ltd
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से CIE Automotive India Ltd का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि CIE Automotive India Ltd के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 538 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में 635 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )