Get App

सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी, चढ़ते बाजार में बड़े एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

Aarti Industries के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 380 के स्ट्राइक वाली कॉल 380 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13/19/22 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 4 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 11:03 AM
सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी, चढ़ते बाजार में बड़े एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव
Avas Financiers पर Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2036 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: ट्रंप टैरिफ से राहत से निफ्टी में चार सौ प्वाइंट का उछाल नजर आया। HDFC बैंक, RIL, ICICI बैंक और L&T जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा। बैंक निफ्टी में भी गैप-अप टिकने में कामयाब रहा। इंडेक्स 600 प्वाइंट दौड़ा। मिडकैप और स्मॉल कैप में रौनक देखने को मिली। डर का इंडेक्स INDIA 6% गिरा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने आरती इंडस्ट्रीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने वेदांता पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए एचडीएफसी बैंक पर दांव लगाया। जबकि मयुरेश जोशी ने आवास फाइनेंसियरीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Aarti Industries

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Aarti Industries के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 380 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 13/19/22 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 4 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Vedanta Future

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Vedanta में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Oberoi Realty में 387 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 410 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 375 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें