सेंसेक्स और निफ्टी के रिकॉर्ड हाई पर, चढ़ते बाजार में दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

Tata Communications के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1900 के स्ट्राइक वाली कॉल 56 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 77/90 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 33 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 28, 2024 पर 11:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Natco Pharma पर Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1160 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स, निफ्टी नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये। रिलायंस के दम पर निफ्टी 24100 के पार निकल गया। सेंसेक्स के भी 80000 की तरफ कदम बढ़ते हुए दिखे। मिडकैप में जोश ज्यादा नजर आया। मेटल, एनर्जी, फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने टाटा कम्यूनिकेशंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने अशोक लीलैंड पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए एमसीएक्स पर दांव लगाया। जबकि मयुरेश जोशी ने नैटको फार्मा पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Communications

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Tata Communications स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 56 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 77/90 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 33 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Ashok Leyland Futures


    NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Ashok Leyland पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Ashok Leyland में 244 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 249 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 239 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः MCX

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने MCX पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि MCX में 4016 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3919 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Natco Pharma

    Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Natco Pharma का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Natco Pharma के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1160 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।