सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर कारोबार, एक्सपर्ट्स के इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी तगड़ी कमाई

Coforge पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 5200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 186 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 140 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 12:11 PM
Pitti Engineering पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 614 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इजराइल-फिलिस्तीन के बीच जंग से बाजार में शुरुआत में दबाव दिखा। निफ्टी में करीब 90 अंकों की गिरावट देखने को मिली। जबकि बैंक निफ्टी करीब 370 अंक गिरकर कारोबार करता दिखा। वहीं सेंसेक्स में भी लगभग 300 अंकों की गिरावट देखने को मिली। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने कोफोर्ज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने इंफोसिस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने एलएंडटी टेक सर्विसेस पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने पिट्टी इंजीनियरिंग पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coforge

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Coforge के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 5200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 186 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 140 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Infosys Future


    आशीष बहेती ने Infosys पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Infosys में 1483 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1515 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1470 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: टीसीएस, टाइटन और बैंक ऑफ बड़ौदा पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः L&T Technology Services

    प्रकाश गाबा ने L&T Tech Services पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि L&T Tech Services में 4753 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4700 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Pitti Engineering

    हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Pitti Engineering का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Pitti Engineering के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 614 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।