Nifty Bank ने बनाया तेजी का रिकॉर्ड, BSE का Sensex और NSE का निफ्टी 50 भी लाइफ-टाइम हाई से कुछ ही दूर

29 मई को मार्केट खुलते ही Nifty Bank ने अपना नया हाई बना दिया। पिछले कई ट्रेडिंग सेशन से इसके पिछले हाई को ब्रेक करने और नया हाई बनाने की उम्मीद की जा रही थी। 10.47 बजे निफ्टी बैंक 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 44,424 पर था। इससे पहले इसने 15 मई को 44,151.80 के अपने पिछले हाई को छूने की कोशिश की थी

अपडेटेड May 29, 2023 पर 11:40 AM
बाजार के प्रमुख सूचकांकों Nifty 50 और Sensex में भी 29 मई को शानदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी 50 ने 18,600 के अपने रेस्सिटेंड को तोड़ दिया। यह अब 18,887.60 के अपने लाइफ-टाइम से कुछ ही दूर रह गया है।

बैंकिंग शेयरों पर दांव लगाने वाले इनवेस्टर्स के लिए अच्छी खबर है। 29 मई को मार्केट खुलते ही Nifty Bank ने अपना नया हाई बना दिया। पिछले कई ट्रेडिंग सेशन से इसके पिछले हाई को ब्रेक करने और नया हाई बनाने की उम्मीद की जा रही थी। 10.47 बजे निफ्टी बैंक 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 44,424 पर था। इससे पहले इसने 15 मई को 44,151.80 के अपने पिछले हाई को छूने की कोशिश की थी। लेकिन, नाकाम रहा था। इससे पहले यह 14 दिसंबर, 2022 को अपने हाई से सिर्फ 0.10 अंक दूर रह गया था। इससे पहले निफ्टी बैंक ने अक्टूबर 2022 में 44,151.80 का अपना हाई बनाया था।

निफ्टी बैंक के करीब सभी शेयर हरे निशान में

निफ्टी बैंक (इंडेक्स) में शामिल करीब सभी शेयरों में 29 मई को तेजी देखने को मिली। Axis Bank के शेयर में करीब 1 फीसदी से ज्यादा तेजी दिखी। बंधन बैंक 1.32 फीसदी ऊपर था। एचडीएफसी बैंक में 1.47 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 1.92 फीसदी की तेजी दिखी। सबसे बड़े बैंक SBI के शेयर में भी 1.37 फीसदी का उछाल आया। इस इंडेक्स का सिर्फ एक शेयर लाल निशान में दिखा था। IDFC First Bank का शेयर 0.21 फीसदी की मामूली कमजोरी दिखा रहा था।


यह भी पढ़ें : Cummins India और जेएम फाइनेंशियल के शेयरों में शॉर्ट टर्म में 12 फीसदी तक मुनाफा कमाने का मौका

एक साल में 24% रिटर्न

निफ्टी बैंक ने एक साल में 24 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। हालांकि, 2023 में इसका रिटर्न बहुत ज्यादा नहीं रहा है। इसने सिर्फ 2.9 फीसदी रिटर्न दिया है। बैंकिंग शेयरों के अच्छे प्रदर्शन में बैंकों के अच्छे नतीजों का हाथ रहा है। बैंकों की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है। उनके प्रॉफिट की ग्रोथ भी अच्छी रही है। मार्जिन के लिहाज से भी उनका परफॉर्मेंस अच्छा रहा है। इसका असर शेयरों पर पड़ा है।

सेंसेक्स और निफ्टी 50 भी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब

बाजार के प्रमुख सूचकांकों Nifty 50 और Sensex में भी 29 मई को शानदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी 50 ने 18,600 के अपने रेस्सिटेंड को तोड़ दिया। यह अब 18,887.60 के अपने लाइफ-टाइम से कुछ ही दूर रह गया है। इसने 1 दिसंबर, 2022 को यह हाई बनाया था। Sensex ने भी शुरुआती कारोबार में 63,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल को तोड़ दिया। करीब 11:24 बजे यह 63,000.41 अंक पर था। यह अब 63,583 के अपने लाइफ टाइम हाई से 600 फीसदी से भी कम दूर रह गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोनों सूचकांकों के जल्द नई ऊंचाई पर पहुंच जाने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।