Get App

Nifty Bank ट्रेडर्स एलर्ट, यह लेवल पार तो बनेगा रॉकेट तो इसके नीचे आने पर मचेगा कोहराम

Bank Nifty Outlook: पिछले कारोबारी हफ्ते दिग्गज बैंकों के निफ्टी इंडेक्स निफ्टी बैंक का परफॉरमेंस निफ्टी 50 से भी बेहतर रहा। यह लगातार चौथे दिन मजबूत हुआ और एक अहम लेवल के ऊपर खुद को बनाए रखा जोकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक पॉजिटिव सिग्नल है। जानिए निफ्टी बैंक के लिए अहम लेवल्स क्या हैं और रेजिस्टेंस कहां हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 8:38 AM
Nifty Bank ट्रेडर्स एलर्ट, यह लेवल पार तो बनेगा रॉकेट तो इसके नीचे आने पर मचेगा कोहराम
Nifty Bank News: शुक्रवार को निफ्टी बैंक 54,320 के 20-दिनों के मूविंग एवरेज (20-DMA) के ऊपर टिके रहने में सफल रहा।

Nifty Bank Outlook Today: इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 8 जून को निफ्टी बैंक पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीतियों का ऐलान किया। इन ऐलानों के बाद बैंकिंग इंडेक्स में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन दिन के आखिरी तक बैंकिंग इंडेक्स निफ्टी बैंक का परफॉरमेंस घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty 50) से बेहतर रहा। एक तरफ निफ्टी 50 टूटकर रेड जोन में आ गया तो निफ्टी बैंक पॉजिटिव जोन में रहा। निफ्टी बैंक 54,320 के 20-दिनों के मूविंग एवरेज (20-DMA) के ऊपर टिके रहने में सफल रहा।

शुक्रवार लगातार चौथा दिन रहा, जब निफ्टी बैंक में तेजी दिखी और इस दौरान यह 850 प्वाइंट्स से अधिक मजबूत हुआ। हालांकि इसमें तेज उठा-पटक दिखी लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के रुझान ने इसे संभाल भी लिया। पिछले हफ्ते निफ्टी बैंक में सबसे अधिक बढ़त फेडरल बैंक में रही जो 5% से अधिक ऊपर चढ़ा तो एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में भले ही अच्छी तेजी नहीं दिखी लेकिन उनकी स्थिर चाल ने बैंकिंग इंडेक्स को गिरने से भी बचाए रखा।

Nifty Bank के लिए क्या हैं अहम लेवल्स

निफ्टी बैंक पर नजर रखने वाले एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकली लेवल पर 20-DMA के ऊपर बंद होना पॉजिटिव सिग्नल है, लेकिन इसके ठीक ऊपर, महज कुछ सौ प्वाइंट्स दूर एक अहम रेजिस्टेंस भी है। 54,800 से 55,000 का जोन अभी भी निफ्टी बैंक के लिए एक बड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है। शुक्रवार का इंट्रा-डे हाई लेवल 54,865 पहला अहम रेजिस्टेंस होगा। नीचे की तरफ पूरे हफ्ते निफ्टी बैंक ने 53,000 के लेवल को मजबूती से बचाए रखा और बुल्स को उम्मीद रहेगी कि यह लेवल इस हफ्ते भी बना रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें