Nifty Bank: निफ्टी बैंक में 5 साल की सबसे बड़ी वीकली तेजी, इन 11 शेयरों में दिखी भारी खरीदारी

Nifty Bank: बैंकिंग सेक्टर में इस हफ्ते जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स फरवरी 2021 के बाद अपने सबसे बेहतरीन वीकली प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। इंडेक्स में इस हफ्ते अब तक करीब 8.5 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है, जो पिछले करीब 5 सालों की सबसे बड़ी वीकली उछाल है। इससे पहले फरवरी 2021 के पहले हफ्ते में इंडेक्स में करीब 16% की तेजी देखने को मिली थी

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 1:38 PM
Story continues below Advertisement
Nifty Bank: निफ्टी बैंक में इस हफ्ते एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक 13.1% चढ़ा है

Nifty Bank: बैंकिंग सेक्टर में इस हफ्ते जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स फरवरी 2021 के बाद अपने सबसे बेहतरीन वीकली प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। इंडेक्स में इस हफ्ते अब तक करीब 8.5 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है, जो पिछले करीब 5 सालों की सबसे बड़ी वीकली उछाल है। इससे पहले फरवरी 2021 के पहले हफ्ते में इंडेक्स में करीब 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी।

खास बात यह है कि इससे पहले लगातार छह हफ्तों से निफ्टी बैंक इंडेक्स लाल निशान में यानी गिरावट के साथ बंद हो रहा था। हालांकि इस हफ्ते इंडेक्स ने वापसी की है। इंडेक्स में शामिल सभी बैंकिंग शेयरों में इस हफ्ते शानदार तेजी देखने को मिली। इस तेजी में प्राइवेट और PSU बैंकों दोनों के मजबूत प्रदर्शन का योगदान रहा।

1. एक्सिस बैंक (Axis Bank)

इस हफ्ते एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक 13.1% चढ़ा है। यह नवंबर 2020 के बाद इसका सबसे बेहतरीन वीकली प्रदर्शन है, जब शेयर में इसी तरह की तेजी देखने को मिली थी।


2. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank)

इस बैंक का शेयर इस सप्ताह 12.9% बढ़ा है। यह अप्रैल 2025 के बाद इसका सबसे अच्छा वीकली प्रदर्शन है, जब शेयर में 15% की तेजी आई थी।

3. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)

इस हफ्ते बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 10.6% चढ़ा है। इससे पहले इस शेयर में इतनी बड़ी तेजी मई 2023 में देखने को मिली थी, जब इसमें 12% की उछाल आई थी।

4. केनरा बैंक (Canara Bank)

केनरा बैंक के शेयर में पिछले एक महीने में 10% की बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले मई 2025 में शेयर ने एक सप्ताह में 10% से अधिक की तेजी दिखाई थी।

5. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank)

इस बैंक का शेयर पिछले एक सप्ताह में 9.15% बढ़ा है। यह जून 2023 के बाद इसका सबसे बड़ा वीकली उछाल है, जब शेयर में 14% की तेजी आई थी।

6. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)

इस सप्ताह अब तक यूनियन बैंक का शेयर 8.7% चढ़ चुका है। यह मार्च 2025 के बाद से सरकारी बैंक के लिए सबसे बेहतरीन वीकली प्रदर्शन साबित हो रहा है।

7. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

इस सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 8.6% चढ़ा है। इससे पहले फरवरी 2021 में शेयर में इससे अधिक यानी करीब 13% की बढ़त देखने को मिली थी।

8. फेडरल बैंक (Federal Bank)

इस बैंक के शेयर में इस सप्ताह अब तक 8% की तेजी आई है। यह फरवरी 2024 के बाद इसका सबसे बेहतरीन वीकली प्रदर्शन है, जब शेयर एक हफ्ते में 12% उछला था।

9. एचडीफएसी बैंक (HDFC Bank)

देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर में इस सप्ताह अब तक 8% की बढ़त दर्ज की गई है। यह जुलाई 2021 के बाद इसका सबसे अच्छा वीकली प्रदर्शन है, जब शेयर में करीब 15% की तेजी आई थी।

10. यस बैंक (Yes Bank)

निफ्टी बैंक इंडेक्स में हाल ही में शामिल हुए यस बैंक के शेयर में इस हफ्ते अब तक करीब 7 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले इतनी बड़ी वीकली बढ़त सितंबर 2025 में देखने को मिली थी।

11. पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयरों में पिछले एक हफ्ते में 6.5 प्रतिशत की बढ़त आई है। यह पिछले तीन महीनों में इसका सबसे अच्छा वीकली प्रदर्शन है, इससे पहले शेयर में करीब 8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें- Ola Electric Shares: ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों की तूफानी वापसी, अप्रैल में 72% से ज्यादा उछला भाव, जानें कारण

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।