निफ्टी में लगातार पांचवे दिन तेजी का मूड, दिग्गजों ने इन 4 स्टॉक्स पर मोटे मुनाफे के लिए लगाया दांव

Pidilite के स्टॉक में NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 3120 के स्ट्राइक वाली कॉल 44 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 48-54 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 32 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 10:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Berger Paints पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 592 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी का मूड दिखाई दे रहा है। निफ्टी फ्लैट कारोबार रहा है। बैंक निफ्टी करीब 200 प्वाइंट ऊपर कारोबार करता नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज भी आउटपरफॉर्म कर रहा है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने पिडीलाइट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने चंबर फर्टिलाइजर पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए पीआई इंडस्ट्रीज पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने बर्जर पेंट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Pidilite

    NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Pidilite स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 3120 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 44 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 48-54 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 32 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Chambel Fertilizer Future


    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Chambel Fertilizer पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Chambel Fertilizer में 539 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 555 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 525 रुपये पर लगाएं।

    बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः PI Industries

    Trader & Market Expert अमित सेठ ने PI Industries पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि PI Industries में 4476 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 4550/4600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4400 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Berger Paints

    Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Berger Paints का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Berger Paints के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 592 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 630/650 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।