भारतीय बाजारों में 5 दिसंबर को लगातार छठे कारोबारी सत्र में रैली जारी है। आज की तेजी में निफ्टी 20800 के स्तर को पार कर गया। इंडियाचार्ट्स के फाउंडर रोहित श्रीवास्तव का कहना है कि निफ्टी इस साल के अंत तक या जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में 21,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर सकता है। उनके मुताबिक टेक्निकल आंकड़ों से इस बात के पुख्ता संकेत मिलते हैं निफ्टी आने वाले हफ्तों में नई ऊंचाइयां हासिल करता दिख सकता है।
