Get App

एक माह में निफ्टी कर सकता है आउटपरफॉर्म, IT सेक्टर का ट्रेंड बदलने में लगेंगे 6 महीने- नवीन कुलकर्णी, Axis Securities

Axis Securities के नवीन कुलकर्णी ने कहा कि इस समय बाजार में कंसोलिडेशन दिख रहा है। ब्रॉर्डर मार्केट के मुकाबले में निफ्टी में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि एक महीने में निफ्टी आउटपरफॉर्म कर सकता है। बाजार में कंसॉलिडेशन का मूड दिख रहा है। लेकिन लार्जकैप में तेजी बढ़ सकती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 22, 2024 पर 2:01 PM
एक माह में निफ्टी कर सकता है आउटपरफॉर्म, IT सेक्टर का ट्रेंड बदलने में लगेंगे 6 महीने- नवीन कुलकर्णी, Axis Securities
बाजार पर राय देते हुए Axis Securities के नवीन कुलकर्णी ने कहा कि उतार-चढ़ाव के बीच में मिडकैप-स्मॉलकैप में करेक्शन देखने को मिल सकता है

शुक्रवार को बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली नजर आई। निफ्टी ऊपर से करीब 200 प्वाइंट नीचे गिर गया। HDFC बैंक की कमजोरी ने बैंक निफ्टी पर भी दबाव बनाया। बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या चढ़ने वालों से ज्यादा रही। दो दिन की जोरदार तेजी के बाद केमिकल, फर्टिलाइजर में जोरदार मुनाफावसूली नजर आई। सोमवार से सेंसेक्स में अदाणी पोर्ट्स शामिल होगा। जबकि विप्रो बाहर हो सकता है। ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के स्पेशल सेगमेंट BIG MARKET VOICES में बाजार पर खास चर्चा के लिए Axis Securities के CIO नवीन कुलकर्णी ने कहा कि बाजार को आईटी स्टॉक्स पर नजर रखनी चाहिए। IT सेक्टर का ट्रेंड बदलने में 6 महीने का समय लगेगा।

बाजार पर राय देते हुए नवीन कुलकर्णी ने कहा कि इस समय बाजार में कंसोलिडेशन दिख रहा है। फिर भी हमारा मानना है कि ब्रॉर्डर मार्केट के मुकाबले में निफ्टी में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। बाजार में स्मॉलकैप और मिडकैप के मुकाबले लार्जकैप में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

निफ्टी एक महीने में कर सकता है आउटपरफॉर्म

नवीन कुलकर्णी ने आगे कहा कि एक महीने में निफ्टी आउटपरफॉर्म कर सकता है। बाजार में कंसॉलिडेशन का मूड दिख रहा है। लेकिन लार्जकैप में तेजी बढ़ सकती है। हालांकि उतार-चढ़ाव के बीच में मिडकैप-स्मॉलकैप में करेक्शन देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें