प्री-बजट रैली में 24,500 तक जा सकता है निफ्टी, इस बाजार को शॉर्ट करने की सोचें भी नहीं : अनुज सिंघल

अनुज का कहना है कि बाजार में एक बार फिर से बाहुबली की वापसी हो गई है। HDFC बैंक अब 52 हफ्ते के शिखर से सिर्फ 2.6 फीसदी दूर रहा गया है। इस बाजार को शॉर्ट करने की सोचें भी नहीं। बाजार इस समय समुद्र में उठती बड़ी लहर जैसा है। HDFC बैंक के रूप में बाजार को इस समय सबसे बड़े लीडर का साथ मिल गया है

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 10:34 AM
बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी आज है। मोमेंटम बुल्स के साथ है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 52,740-52,800 पर और बड़ा रजिस्टेंस 53,000-53,100 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है

सेंसेक्स और निफ्टी की चाल सपाट दिख रही है। आज के कारोबारी सत्र में ऑटो, मेटल और रियल्टी पर दबाव दिख रहा है। वहीं, मीडिया शेयरों में तेजी दिख रही है। 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 22.89 अंक या 0.03 फीसदी गिरकर 78,030.63 पर और निफ्टी 23.5 अंक या 0.10 फीसदी गिरकर 23,697.80 पर कारोबार कर रहा था। आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और कहां रहनी चाहिए निवेशकों और ट्रेडरों की नजर आइए देखते हैं इस पर क्या है सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की राय।

बाजार में लौट आया बाहुबली

अनुज का कहना है कि बाजार में एक बार फिर से बाहुबली की वापसी हो गई है। HDFC बैंक अब 52 हफ्ते के शिखर से सिर्फ 2.6 फीसदी दूर रहा गया है। वहीं, यह स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तरों से 25 फीसदी ऊपर दिख रहा है। कल HDFC बैंक में 3,500 करोड़ रुपए की डिलीवरी उठी थी। 5 दिन में HDFC बैंक में 13,000 करोड़ रुपए की डिलीवरी उठी है। HDFC बैंक के दम पर बैंक निफ्टी 1500 अंकों दौड़ा है।


बाजार: शॉर्ट की सोचना भी पाप है

अनुज की राय है कि इस बाजार को शॉर्ट करने की सोचें भी नहीं। बाजार इस समय समुद्र में उठती बड़ी लहर जैसा है। HDFC बैंक के रूप में बाजार को इस समय सबसे बड़े लीडर का साथ मिल गया है। इस समय सबसे बड़े सेक्टर बैंक निफ्टी का नेतृत्व उसका सबसे बड़ा शेयर HDFC बैंक कर रहा है। अनुज का मानना है कि एक्सपायरी तक निफ्टी 23,900-24,000 को टेस्ट कर सकता है। वहीं, एक्सपायरी तक निफ्टी बैंक 53,500 को टेस्ट कर सकता है। प्री-बजट रैली में निफ्टी 24,500 तक जा सकता है। प्री-बजट रैली में निफ्टी बैंक 54,000 तक जा सकता है। अनुज का कहना है कि एक काम जो बिलकुल नहीं करना चाहिए,वह है मोमेंटम के खिलाफ दांव लगाना। अगर गलती करनी भी है तो लॉन्ग की तरफ करें। अगर आपने सबसे ऊंचे भाव पर भी लिया है तो भी बाजार कभी ना कभी आपको रिवॉर्ड करेगा।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर अपनी रणनीति बताते हुए अनुझ ने कहा कि इसके लिए पहला रजिस्टेंस 23,750-23,800 (कल का शिखर, ऑप्शन के मुताबिक) पर और बड़ा रजिस्टेंस 23,950-24,000 (साइकोलॉजिकल लेवल) पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 23,650-23,700 (ऑवरली पिवट आधारित) पर और बड़ा सपोर्ट 23,550-23,600 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन के मुताबिक) पर दिख रहा है। मौजूदा लॉन्ग सौदों में SL को बढ़ाकर 23,550 पर लाएं। खरीदारी का जोन 23,675-23,725 और पोजीशन जोड़ने का जोन 23,600-23,675 है। लॉन्ग सौदों का SL 23,550 पर रखें।

निफ्टी 23823 के ऊपर टिके तो 23944-23987 के लेवल संभव- वीरेंद्र कुमार

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी आज है। मोमेंटम बुल्स के साथ है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 52,740-52,800 (ऑल टाइम हाई) पर और बड़ा रजिस्टेंस 53,000-53,100 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। वहीं, पहला सपोर्ट 52,250-52,300 (ऑप्शन के मुताबिक) पर और बड़ा सपोर्ट 51,850-52,000 (कल स्विंग का निचला स्तर) पर है। खरीदारी का जोन 52,450-52,600 और पोजीशन जोड़ने का जोन 52,250-52,400 है। लॉन्ग सौदों का SL 52,100 पर रखें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।