आज बाजार के IT GAINERS स्टॉक्स में एमफैसिस, फर्स्टसोर्स, बिरलासॉफ्ट और कॉफोर्ज के स्टॉक का नाम सबसे ऊपर है। जबकि REALTY GAINERS में डीएलएफ, डीबी रियल्टी, अजमेरा रियल्टी और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं OIL & GAS GAINERS स्टॉक्स में ऑयल इंडिया, महानगर गैस, चेन्नई पेट्रो और गेल के शेयर बढ़त पर कारोबार करते नजर आये। METAL GAINERS में वेलस्पन कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, सेल और एनएमडीसी की चमक बढ़ी है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बातचीत में Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने बाजार पर राय दी। इसके साथ ही उन्होंने दो शानदार स्टॉक्स सुझाये जो आने वाले दिनों में धमाल मचा सकते हैं।
