वीकली एक्सपायरी के दिन आज बाजार में खरीदारी लौटती दिखी। आज निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त लेकर 11250 के ऊपर टिका है। वहीं सेंसेक्स में करीब 280 अंकों से ज्यादा की मजबूती आई है। बैंक शेयरों में भी हुई खरीदारी के बल पर बैंक निफ्टी 300 अंक से ज्यादा दौड़ा है। टाटा केमिकल्स ने आज जोरदार रिटर्न दिए हैं। वहीं, टाटा ग्लोबल भी करीब 10 फीसदी उछलकर 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा गया। उधर प्रोमोटर्स के झगड़े की खबरों से इंडिगो में बिकवाली देखने को मिली। ये शेयर आज 6 फीसदी से ज्यादा फिसला। फार्मा शेयरों की पिटाई आज भी जारी रही। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी नीचे बंद हुआ है। वॉकहार्ट आज 2012 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा। हालांकि कल की तेज गिरावट के बाद आज मेटल शेयरों में बाउंस बैक देखने को मिला। फ्यूचर्स में सभी 9 मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिली।
