सितंबर तिमाही में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ कमजोर रही है। इस दौरान निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 4 फीसदी रही है। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब अर्निंग्स ग्रोथ सिंगल डिजिट में रही है। कोविड के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। पांच कंपनियों की अर्निंग्स में लगातार अच्छी ग्रोथ दिखी है। इनमें एसबआई, हिंडाल्को, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं। लेकिन, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमजोर अर्निंग्स ग्रोथ ने माहौल खराब कर दिया है।
