विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) इंडियन मार्केट में बिकवाली कर रहे हैं। 1 अगस्त, 2023 से अब तक वे 55,723 करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं। इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने घरेलू बाजार में 49,763 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। अगर FIIs की बिकवाली का यह ट्रेंड जारी रहता है तो इसका असर IT और Infra शेयरों पर पड़ सकता है। ये दोनों एफआईआई की पहली पसंद रहे हैं। हालांकि, DIIs की खरीदारी से इंफ्रा और कंज्यूमर कंपनियों के शेयरों में उछाल दिख सकता है। एनालिस्ट्स FIIs की बिकवाली की वजह इकोनॉमी से जुड़े इंडिकेटर्स को बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर DIIs ने बाजार को सहारा नहीं दिया होता तो FIIs की बिकवाली की वजह से बाजार में बड़ी गिरावट आई होती। एफआईआई की खरीदारी के बावजूद मार्केट में तेजी दिख रही है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज से चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि निफ्टी के 20,000 से ऊपर जाने पर DIIs की तरफ से मुनाफावसूली हो सकती है।
