Get App

निफ्टी में 24,800-25,000 की बड़ी रेंज, कंजम्पशन से जुड़े शेयरों पर करें फोकस- अनुज सिंघल

बाजार में अपना फोकस साफ रखें: इन्वेस्टिंग या ट्रेडिंग। अगर निवेश कर रहे हैं, तो मजबूत शेयरों को हर गिरावट में खरीदें। इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहा हीरो मोटोकॉर्प। इस समय आपका फोकस कंजम्पशन से जुड़े शेयरों पर होना चाहिए। बजट के दिन से सरकार का फोकस साफ दिख रहा है। सबसे पहले बजट में टैक्स कट आए। उसके बाद RBI ने लगातार रेट कट किए और अब सरकार GST कटौती करने जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2025 पर 8:49 AM
निफ्टी में 24,800-25,000 की बड़ी रेंज, कंजम्पशन से जुड़े शेयरों पर करें फोकस- अनुज सिंघल
पहला रजिस्टेंस 25,000-25,050 (कल का हाई, ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,150-25,200 (चार्ट के मुताबिक) पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

कल ऐसा लगा कि छात्र को 90% आए लेकिन वो खुश नहीं हुआ। क्योंकि छात्र 95% अंकों की उम्मीद कर रहा था। कल शुरुआत अच्छी हुई, लेकिन दूसरा हाफ थोड़ा खराब रहा। जो भी हो, निफ्टी ने कम से कम डाउनट्रेंड तोड़ दिया है। अब कल निफ्टी 20 DEMA के थोड़ा ऊपर बंद हुआ है। FIIs की थोड़ी सी शॉर्ट कवरिंग हुई, लेकिन बड़े असर वाली नहीं। अब यहां से जब तक 24,800 के ऊपर हैं, ट्रेंड पॉजिटिव है। बड़ी तेजी कल के हाई को पार करने पर आएगी। अगर कल का हाई (25022) पार हुआ, तो बड़ी कवरिंग होगी ।

बाजार: आज के संकेत

बड़ा सवाल यह है कि आज पार्टी के बाद का हैंगओवर या आफ्टर पार्टी? आज बाजार के पास ज्यादा संकेत नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि सारे संकेत कल ही परोस दिए गए थे। आज का बड़ा संकेत है सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी। आम तौर पर बड़े सोमवार के बाद मंगलवार volatile रहता है। आज हो सकता है निफ्टी पूरा दिन एक रेंज में बिता दे। कल शाम को PM मोदी ने Next Generation Reforms पर बैठक की। बड़ा सवाल ये है कि GST कट कब और कैसे लागू होगा। एक जोखिम ये है कि लोग अपनी खरीदारी आगे के लिए टाल देंगे। अगर ये बात हमें पता है, तो कल की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई होगी। क्या दिवाली से पहले ही GST कट को लागू किया जा सकता है?क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो ये वाली तिमाही फिर खराब हो सकती है। अगर आपको गाड़ी लेनी है, तो आप 2 महीने इंतजार कर सकते हैं। आज का एक और बड़ा संकेत है ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात रही। ट्रंप ने कहा कि वो पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात कराने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि दोनों में सीधे मुलाकात से 'युद्ध खत्म करने की उम्मीदें बढ़ेंगी।

बाजार: क्या हो रणनीति?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें