Get App

Nifty in April: अप्रैल में कैसा रहेगा मार्केट का हाल, 10 साल का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

Nifty Outlook in April: हालिया दिनों में बिकवाली की आंधी में निफ्टी डाउनसाइड सभी सपोर्ट तोड़ते जा रहा था। पिछले साल 27 सितंबर 2024 को 26,277.35 का रिकॉर्ड हाई छूने के बाद इस पर जो दबाव पड़ा, उसके चलते टूटकर इस महीने की शुरुआत में यह 4 मार्च 2025 को 21,964.60 के लेवल तक आ गया जो कि रिकॉर्ड हाई से 16.41% डाउनसाइड है। हालांकि फिर इसने संभलने की कोशिश की और अब तक 7.08% रिकवर होकर 23,519.35 पर आ गया लेकिन अब भी रिकॉर्ड हाई से यह 10.50% डाउनसाइड है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 31, 2025 पर 7:35 AM
Nifty in April: अप्रैल में कैसा रहेगा मार्केट का हाल, 10 साल का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
Nifty in April: 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है और नए वित्त वर्ष 2026 के पहले महीने की बात करें तो पिछले दस साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो पॉजिटिव सिग्नल मिल रहे हैं।

Nifty in April: भारी उठा-पटक के बाद आखिरकार घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी इस वित्त वर्ष 2025 में ग्रीन जोन में बंद होने में सफल रहा। अब आगे की बात करें तो कल 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है और नए वित्त वर्ष 2026 के पहले महीने की बात करें तो पिछले दस साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो पॉजिटिव सिग्नल मिल रहे हैं क्योंकि पिछले 10 साल के अप्रैल में सात बार निफ्टी ग्रीन रहा है। मार्केट की तेज गिरावट के चलते वैल्यूएशन आकर्षक होने, विदेशी निवेशकों की वापसी और इकनॉमिक ग्रोथ में सुधार के चलते इस बात की उम्मीद बंधी है कि अप्रैल महीने में भी मार्केट की मौजूदा तेजी का माहौल बना रहेगा।

दस साल में ऐसा रहा Nifty 50 का परफॉरमेंस

जेएम फाइनेंशियल की एक स्टडी के मुताबिक पिछले दस साल के अप्रैल महीने में सात बार निफ्टी 50 इंडेक्स ने औसतन 2.4% और मीडियन 1.3% रिटर्न दिया है। सिर्फ वर्ष 2015, वर्ष 2021 और वर्ष 2022 के अप्रैल में निफ्टी लाल रहा जबकि वर्ष 2018 और वर्ष 2020 के अप्रैल में 5 फीसदी के करीब तेजी रही।

ब्रोडर मार्केट और सेक्टरवाइज क्या रहा है रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें