बाजार में लगातार पांचवें दिन कंसोलिडेशन का मूड, ऐसे में दिग्गजों ने इन 4 स्टॉक्स पर मोटे मुनाफे के लिए लगाया दांव

Tata Elxsi के स्टॉक में NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 7500 के स्ट्राइक वाली कॉल 160.50 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 190-230 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 130 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 12, 2024 पर 10:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cochin Shipyard पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1603 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: बाजार में लगातार पांचवे सत्र में कंसोलिडेशन देखने को मिला। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 80 प्वाइंट की छोटी रेंज में कारोबार करता नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी भी बिल्कुल फ्लैट कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने वेदांता पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने डालमिया भारत पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए ब्रिटानिया पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ खेमका ने पीएन गाडगिल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Elxsi

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Tata Elxsi के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 7500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 160.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 190-230 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 130 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Divi's Lab Future


Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Divi's Lab में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Divi's Lab में 6069 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 6300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5930 रुपये पर लगाएं।

बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग, आज इंट्राडे में इनमें हो सकती है जोरदार कमाई

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः TCS

Trader & Market Expert अमित सेठ ने TCS पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि TCS में 4475 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 4600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4425 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Cochin Shipyard

Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Coachin Shipyard का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Coachin Shipyard के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1603 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2000 रुपये अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।