कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार 11 दिसंबर को बाजार फ्लैट खुला। सेंसेक्स करीब 36.49 अंक या 0.04 प्रतिशत ऊपर खुला। निफ्टी 4.15 अंक या 0.02 प्रतिशत ऊपर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1297 शेयर बढ़े। जबकि 407 शेयर गिरे। निफ्टी पर अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, इंफोसिस, कोल इंडिया, नेस्ले इंडिया और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि डीआरएल, आईसीआईसीआई बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, एसबीआई लाइफ, एक्सिस बैंक और ट्रेंट के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Ramco Cements
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें रैमको सीमेंट का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1034 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1050 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1020 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - HPCL
आशीष बहेती ने बाजार खुलते ही एचपीसीएल के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 415-420 रुपये तक जा सकता है। इसमें 410 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 404 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - DLF
सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए रियल्टी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि डीएलएफ का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 876 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 900 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 868 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।
JM Financial के आशीष चतुरमोहता का आज का इंट्राडे स्टॉक - Nuvama Wealth Management
आशीष चतुरमोहता ने आज के लिए फाइनेंस सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 7546 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 8000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 7300 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - UPL
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में यूपीएल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 562 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये बढ़कर 580 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 552 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)