निफ्टी में लगातार चौथे दिन कंसोलिडेशन का मूड, ऐसे में दिग्गजों ने इन 4 स्टॉक्स पर मोटे मुनाफे के लिए लगाया दांव

Vedanta के स्टॉक में Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 510 के स्ट्राइक वाली कॉल 14.60 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20-25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 5.8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 10:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PN Gadgil पर Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 751 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: बाजार में लगातार चौथे दिन कंसोलिडेशन का मूड नजर आया। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24650 के करीब दिखाई दिया। वहीं बैंक निफ्टी पर हल्का दबाव नजर आया। लेकिन स्मॉलकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। मिडकैप में भी रौनक देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने वेदांता पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने डालमिया भारत पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए ब्रिटानिया पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ खेमका ने पीएन गाडगिल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Vedanta

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Vedanta के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 510 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 14.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 20-25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 5.8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Dalmia Bharat Future


Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Dalmia Bharat में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Dalmia Bharat में 1951 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1995-2050 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1920 रुपये पर लगाएं।

बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग, आज इंट्राडे में इनमें हो सकती है जोरदार कमाई

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Britannia

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Britannia पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Britannia में 4856 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 4950 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4830 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः PN Gadgil

Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से PN Gadgil का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि PN Gadgil के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 751 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 950 रुपये अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।