बाजार की दशा और दिशा पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि नई सीरीज में फिर वही पुरानी कहानी दोहराए जाने की आशंका नजर आ रही है। आज से नवंबर सीरीज की शुरुआत हो रही है। अक्टूबर सीरीज बाजार के लिए काफी खराब रही खास तौर से मिडकैप और स्मॉलकैप के लिए ये सीरीज बेहद खराब रही। अगर गिफ्ट निफ्टी सही हुआ तो वापस एक कमजोर शुरुआत होगी। 22,800-22,850 के हमारे नजरिए ने काम किया है। लेकिन बाजार का बड़ा ट्रेंड निगेटिव है,यही हमारा बड़ा नजरिया है। आज बाजार की नजरें इजराइल चुनाव के नतीजों और फेड के फैसले पर भी होगी।
आखिर क्यों है गिफ्ट निफ्टी इतना नीचे?
आज शायद निफ्टी IT में बड़ी गिरावट हो सकती है। कल हमने निफ्टी IT में मुनाफावसूली का नजरिया लिया था। साफ हो गया था कि AI ट्रेड की जबरदस्त वापसी हुई है। कल शाम US में चिप शेयर बढ़े,IT शेयर गिरे। माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े पैमाने पर कोडिंग जॉब में छंटनी की है। आज सुबह-सुबह कोस्पी में 6% की बड़ी रैली दिखी। IT में वापस अब एक टॉप बनने का जोखिम है। हालांकि हो सकता है इस बार हम नया निचला स्तर ना बनाएं और ये भी संभव है कि कुछ IT शेयर ना गिरें।
SK Hynix ने शानदार नतीजे दिए हैं। ऑपरेटिंग मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। ऑपरेटिंग मुनाफा $62.8 Bn रहा, जबकि अनुमान $58.5 Bn का था। ऑपरेटिंग मुनाफे में सालाना आधार पर 632% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 80% पर पहुंचे हैं। नतीजों के बाद कोस्पी में जोरदार उछाल आया।
आज बाजार की नजर ईस्ट से लेकर वेस्ट तक है। इजराइल चुनाव का अंतिम फैसला अभी आना है। लेकिन ये साफ है कि नेतन्याहू काफी कमजोर हुए हैं। ऐसे में क्या कच्चा तेल नीचे आएगा? इसके अलावा आज देर रात US Fed का फैसला आएगा। बाजार को लग रहा है कि एक Hawkish Pause आ सकता है। अगली पॉलिसी में फेड शायद फिर रेट में बढ़ोतरी करे। पिछले कुछ दिनों में US की बॉन्ड यील्ड नीचे आई हैं। ऐसे में केविन वार्श क्या कहते हैं, ये बेहद अहम होगा।
मंथली एक्सपायरी पर CAS में खेला
CAS के दौरान भाव में तेज उतार-चढ़ाव रहा। बैंक निफ्टी एक वक्त 55000 दिखा रहा था। निफ्टी का इंडिकेटिव भाव 23000 के ऊपर दिखा रहा था। बैंक निफ्टी की 54100 की स्ट्राइक में तेज उतार चढ़ाव देखने को मिला। 54100 पुट के भाव एक मिनट में पांच पैसे से 125 रुपए पर आ गए। 54100 कॉल के भाव चंद मिनटों में 132 रुपए से जीरो पर आ गए।
बाजार में MTF पोजिशन कटने का सिलसिला कायम। सोमवार को 4011 करोड़ रुपए की MTF पोजिशन कटी। चार दिन में 17,327 करोड़ रुपए की MTF पोजिशन कटी। हालांकि चार दिन में 10916 करोड़ रुपए की नई मार्जिन पोजिशन भी बनी। बाजार में अभी भी 1.42 लाख करोड़ की लेवरेज पोजिशन पर है।
CG Power, Hitachi, GVT&D में तेजी देखने को मिल सकती है। AI ट्रेड की वापसी से इन्हें फायदा हो सकता है। कल भी हमारा इन पर पॉजिटिव नजरिया था। इंफोसिस और विप्रो दबाव में रह सकते हैं। कल भी इन पर निगेटिव नजरिया लिया गया है। आज भी इनके गिरने का रिस्क है। वहीं, चांदी की कीमतों में रिकवरी और जिंक की कीमतों में तेजी से हिंद जिंक को फायदा हो सकता है। Mazagon Dock में कमजोरी देखने को मिल सकती है। कल बाजार बंद होते-होते कमजोर नतीजे आए। यह इकलौता डिफेंस शेयर है जिस पर हम निगेटिव रहे हैं।
L&T में तेजी का नजरिया है। इसने मुश्किल माहौल में अच्छा प्रदर्शन किया है। 16% की अच्छी रेवेन्यू ग्रोथ देखने को मिली है। ₹1.5 Lakh Cr की मजबूत ऑर्डर बुक है। PPM मार्जिन सुस्त रहे। सभी मोर्चों पर गाइडेंस कायम है।
PGEL के Q2 नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे हैं। रेवेन्यू ग्रोथ 43% (अनुमान 30%) रही है। EBITDA मार्जिन 180bps बढ़कर 6.4% (अनुमान 5.6%) रही है।
ग्रॉस मार्जिन 370 bps घटकर 17.8% रही है। कमोडिटी कीमतें बढ़ने से ग्रॉस मार्जिन पर दबाव दिखा है। PAT 4.7 गुना बढ़कर 13 Cr (अनुमान 10 Cr)पर रहा है।
PIRAMAL PHARMA में भी अच्छे संकेत हैं। Q2 के नतीजे शानदार हैं। Q2 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। 99 Cr घाटे के मुकाबले 5.5 Cr कंसो मुनाफा हुआ है। कंसो आय 2040 Cr से बढ़कर 2620 Cr करोड़ रही है।
अनुज सिंघलकी राय है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,600-22,650 पर और बड़ा सपोर्ट 22,500-22,550 पर है। अगर 22,550-22,600 के ऊपर टिके तो खरीदारी करें, SL 22,500 पर रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 22,700-22,750 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,800-22,850 पर है। अगर 22,700-22,750 की रेंज से रिजेक्ट हो तो बिकवाली करें। SL 22,850 पर रखें।
बैंक निफ्टी में आज कोई नजरिया नहीं है। कल CAS विंडो के बाद काफी बड़ा मूव आया है। ऐसे में आज काफी एडजस्टमेंट काम करेगा। कोई भी पहले से सोची हुई रणनीति नहीं ले सकते।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।