Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : आज निफ्टी की तीन कंपनियां HUL, अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट अपने नतीजे पेश करेंगी। HUL का मुनाफा और रेवेन्यू 11% बढ़ सकता है। लेकिन मार्जिन पर दबाव संभव है। वहीं हीरो मोटो, पिडिलाइट, USL समेत वायदा के नतीजों की लंबी लिस्ट है

अपडेटेड Oct 28, 2026 पर 8:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : आज से वायदा में 6 नई कंपनियां शामिल हो रही हैं। कोरोमंडल, CUB, डाटा पैटर्न, करूर वैश्य बैंक, नवीन फ्लूरीन और सिरमा में वायदा कारोबार शुरू होगा

Market news : नवंबर वायदा सीरीज की कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। अच्छे संकेतों के बावजूद गिफ्ट निफ्टी करीब 200 प्वाइंट नीचे है। हालांकि FIIs की कैश में 4200 करोड़ की खरीदारी देखने को मिली है। कच्चे तेल में भी नरमी है। 117 वाला क्रूड 115 डॉलर पर आ गया है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

F&O एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट बंद हुए थे। निवेशक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों,फिर से बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और इस हफ्ते के आखिर में आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले को लेकर सतर्क बने रहे। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 8.08 अंक या 0.01 प्रतिशत गिरकर 73,598.67 पर और निफ्टी 3.45 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 22,749.75 पर बंद हुआ था।


अमेरिकी बाजारों में तेजी, चिप शेयरों में तेजी, कॉस्पी 5% उछला

ब्याज दरों पर US FED के आज होने वाले फैसले से पहले अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली बै। डाओ फ्लैट रहा,लेकिन चिप शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर नैस्डैक सवा परसेंट ऊपर बंद हुआ। कॉस्पी भी 5% उछला,वहीं इंफोसिस और विप्रो के ADR करीब तीन परसेंट नीचे कारोबार करते नजर आए।

विदेशी निवेशक बने नेट बॉयर

27 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) शुद्ध खरीदार बन गए और उन्होंने 4,240 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार पांच दिनों से जारी अपनी खरीदारी का सिलसिला तोड़ दिया और इस सत्र के दौरान 1,250 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

जियो प्लेटफॉर्म्स की मेगा लिस्टिंग आज

बाजार के लिए आज का सबसे बड़ा इवेंट है। आज जियो प्लेटफॉर्म्स की मेगा लिस्टिंग होगी। एक्सचेंज पर डेब्यू के साथ यह दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन सकती है। जियो की लिस्टिंग के बाद RIL सबसे बड़ा ग्रुप बन सकता है। यह IPO 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। इसके लिए कुल 7.4 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं थीं।

L&T: Q2 मुनाफा और आय अनुमान से ज्यादा

दूसरी तिमाही में L&T का मुनाफा और आय अनुमान से ज्यादा बढ़ा है। इसके प्रॉफिट में 32.5 परसेंट तो रेवेन्यू में करीब 16 परसेंट का उछाल आया है। लेकिन मार्जिन अनुमान से 100 bps कम रहे हैं। ऑर्डर इनफ्लो में 27.5 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

निफ्टी की तीन कंपनियों के नतीजे आज

आज निफ्टी की तीन कंपनियां HUL, अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट अपने नतीजे पेश करेंगी। HUL का मुनाफा और रेवेन्यू 11% बढ़ सकता है। लेकिन मार्जिन पर दबाव संभव है। वहीं हीरो मोटो, पिडिलाइट, USL समेत वायदा के नतीजों की लंबी लिस्ट है।

आज से वायदा में 6 नए खिलाड़ी

आज से वायदा में 6 नई कंपनियां शामिल हो रही हैं। कोरोमंडल, CUB, डाटा पैटर्न, करूर वैश्य बैंक, नवीन फ्लूरीन और सिरमा में वायदा कारोबार शुरू होगा, F&O कंपनियों की संख्या बढ़कर 219 होगी।

इजरायल में फंसा जनादेश

इजरायल में जनादेश फंस गया है। नेतन्याहू और आइजनकोट के गठबंधन में कांटे की टक्कर है। एग्जिट पोल में दोनों को 51-51 सीटें मिली हैं। हलांकि बहुमत से दोनों गठबंधन 10-10 सीटें पीछे हैं।

 

 

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा कमजोर शुरुआत के संकेत, यूएस, एशिया मार्केट में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।