Nifty जब तक 23200 का लेवल हासिल नहीं करता आपको क्या करना चाहिए?

24 मार्च को कारोबार खत्म होने पर निफ्टी 1.78 फीसदी चढ़कर 22,912 पर बंद हुआ। Sensex 1.89 फीसदी की मजबूती के साथ 74,068 पर बंद हुआ। आज बाजार में आई तेजी से निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 6:57 PM
Story continues below Advertisement
24 मार्च को एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आई तेजी से मार्केट को सपोर्ट मिला।

शेयर बाजार में 24 मार्च को रौनक दिखी। प्रमुख सूचकांकों में 1.9 फीसदी तक की तेजी आई। इसकी बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान है, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका अगले 5 दिनों तक ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले नहीं करेगा। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आई तेजी से भी मार्केट को सपोर्ट मिला।

24 मार्च को आई तेजी से निवेशकों को थोड़ी राहत

24 मार्च को कारोबार खत्म होने पर निफ्टी 1.78 फीसदी चढ़कर 22,912 पर बंद हुआ। Sensex 1.89 फीसदी की मजबूती के साथ 74,068 पर बंद हुआ। आज बाजार में आई तेजी से निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है। बड़ा सवाल यह है कि क्या बाजार में अब तेजी जारी रहने वाली है?


23,200 के ऊपर निफ्टी का टिके रहना है जरूरी

एनालिस्ट का कहना है कि निफ्टी जब तक 23,200 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं हो जाता है, यह तेजी पर बिकवाली वाला मार्केट है। सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा ने कहा, "कॉल राइटर्स 23,000-23,200 के ऊपर एक्टिव हैं, जबकि पुट राइटर्स 22,700-22,500 के करीब सपोर्ट बना रहे हैं। यह 22,500-23,200 की डिफाइंड रेंज का संकेत है।"

25 मार्च को ओपनिंग पर निर्भर करेगी निफ्टी की चाल

उन्होंने कहा कि जब तक निफ्टी 23,200 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं हो जाता और 10-DEMA को रीक्लेम नहीं कर लेता, तब तक तेजी पर बिकवाली की स्ट्रेटेजी सही रहेगी। अभी स्थिति अनिश्चितता की है, जिससे मार्केट में उतारचढ़ाव जारी रह सकता है। एक दूसरे एनालिस्ट ने कहा कि 25 मार्च को मार्केट की ओपनिंग पर काफी कुछ निर्भर करेगा। इसकी बड़ी वजह यह है कि बाजार में उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा है।

23000 पर निफ्टी को मिला रेसिस्टेंस 

एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा कि मिडिल ईस्ट में तनाव घटने की उम्मीद जगाने वाले बयान के बाद निफ्टी ऊपर खुला। फिर इसमें अच्छी तेजी देखने को मिली। लेकिन, 23,000 के करीब इसे रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ा। इस लेवल पर कॉल राइटर्स की काफी पोजीशन है। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से निफ्टी अनिर्णायक कैंडल के साथ बंद हुआ। इसका मतलब है कि निफ्टी की अगली चाल को लेकर अनिश्चितता है।

यह भी पढ़ें: मार्केट निगेटिव सेंटीमेंट के बाद देता है दमदार रिटर्न, तो क्या जल्द मिलेगा जश्न मनाने का मौका?

इस स्थिति में निफ्टी 23,800 की तरफ बढ़ेगा

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि 25 मार्च को मार्केट ओपनिंग पर काफी कुछ निर्भर करेगा। अगर मार्केट लाल निशान में खुलता है तो सेंटिमेंट बेयरिश होगा। हरे निशान में खुलने पर शॉर्ट टर्म में सेंटीमेंट पॉजिटिव रहने का संकेत होगा। एक दूसरे एनालिस्ट ने कहा कि अगर निफ्टी 23,057 के हाई के करीब बना रहता है तो यह 23,800 के टारगेट की तरफ बढ़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।